Vastu Tips for Money: हम सब दिन रात मेहनत करते हैं जिससे पैसे कमा सके, और हमारा घर धन-धान्य से भरा रहे। मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और अगर लक्ष्मी-विष्णु प्रसन्न रहें तो हमारा घर सुख-समृद्धि से भरा रहता है। जहां मां लक्ष्मी की कृपा रहती है उस घर से दरिद्रता दूर रहती है और मां लक्ष्मी अगर रूठ जाएं तो घर में कंगाली की स्थिति आ सकती है। इसलिए ऐसी गलतियां न करें जिससे पैसा आने के बाद भी घर में टिके नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप अपने घर के धन में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।
Related Stories
रुपए-पैसों को लेकर न करें ये गलतियां
- नोट या पैसों को किसी खाने-पीने की चीजों के साथ न रखें, इससे धन का अपमान होता है और मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
- अगर आप किसी गरीब को पैसा दे रहे हैं जो कि बहुत अच्छी बात है तो वो पैसा कभी भी फेंककर न दें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अनादर होता है।
- पैसे या पैसों से भरा पर्स कभी भी सिरहाने या बेड के नीचे रखकर न सोएं, ये भी मां लक्ष्मी का अपमान होता है। पैसों को हमेशा साफ-सुथरी जगहों पर रखें। पैसों को आलमारी और तिजोरी में रखना शुभ होता है।
- पैसों के साथ गोमती चक्र रखें तो तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।
- धन में मां लक्ष्मी जी का वास होता है, इसलिए अगर पैसा जमीन पर गिर जाए तो हमेशा माथे से लगाकर ही जेब में रखें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी पढ़ें-