1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: कहीं आपके घर में भी तो नहीं है इस दिशा में शौचालय, होता है अपशगुन

वास्तु टिप्स: कहीं आपके घर में भी तो नहीं है इस दिशा में शौचालय, होता है अपशगुन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2022 07:12 am IST,  Updated : Apr 13, 2022 07:12 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अगर गलत दिशा में शौचालय बन गया है तो उसके नकारात्मक प्रभावों से कैसे बचें।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PIXABAY

Highlights

  • वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है
  • आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शौचालय गलत दिशा में बन गया हो तो क्या करें

हिंदू धर्म में वास्तु का काफी महत्व है। जो लोग वास्तु शास्त्र को मानते हैं उन्हें पता होगा कि वास्तु के अनुसार काम करना कितना महत्वपूर्ण होता है और जो वास्तु के अपोजिट काम करते हैं उन्हें हानि का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बताएंगे दक्षिण दिशा में शौचालय बनवाने के बारे में।

Guru Gochar 2022: 12 साल बाद मीन राशि में होगा गुरु का प्रवेश, मेष राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

अगर आपके घर की दक्षिण दिशा में शौचालय की संभावना है तो इसे दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम के बीच शिफ्ट करने की कोशिश करें। ठीक दक्षिण दिशा में शौचालय का निर्माण कराने से यश और कीर्ति की हानि होती है। मझली बेटी को अपयश का सामना करना पड़ता है। जीवन की ऊष्मा गुम हो जाती है और आपकी आंखें लगातार परेशान करती रहती हैं। सुबह 9 से 11 बजे के बीच मुसीबत भरे संदेश आते हैं। हर साल गर्मी के मौसम में सरकारी विभागों से नोटिस मिलता है और व्यर्थ की प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

कुंडली में इन दो ग्रहों के योग से बनता है गजकेसरी योग, ऐसे जातक हमेशा रहते हैं मालामाल 

अगर किसी मजबूरी के चलते दक्षिण दिशा में आपका टॉयलेट है तो उसके प्रभावों को कम करने के लिये टॉयलेट के दरवाजे पर तांबे की पत्ती जड़वाने से कुछ राहत हो जायेगी । उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठायेंगे।

खाना खाते और पकाते वक्त ध्यान रखें ये बातें, कभी नहीं होगी अन्न और धन की तंगी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल