1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. खाना खाते और पकाते वक्त ध्यान रखें ये बातें, कभी नहीं होगी अन्न और धन की तंगी

खाना खाते और पकाते वक्त ध्यान रखें ये बातें, कभी नहीं होगी अन्न और धन की तंगी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 12, 2022 01:18 pm IST,  Updated : Apr 12, 2022 01:18 pm IST

रसोई और भोजन से जुड़े ये नियम अपनाने पर घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी। 

eating rules- India TV Hindi
eating rules Image Source : TWITTER/@NAVYUGSANDESH

रसोई को घर की अन्नपूर्णा का स्थान कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में रसोई घर यानी किचन को मंदिर बाद सबसे पवित्र और खास जगह कहा जाता है औऱ यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में किचन को लेकर बहुत ही ज्यादा बात की जाती है। यूं तो हर घर में रसोई होती है लेकिन अगर वास्तु की कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो ये रसोई कभी खाली नहीं रहती। जी हां, अन्नपूर्णा देवी और मां लक्ष्मी हमेशा उस घर में निवास करती हैं जहां किचन और खाना पकाने और खाने को लेकर वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाता है। 

वास्तु कहता है कि रसोई में खाना पकाते और घर के सदस्यों द्वारा भोजन करते वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखा जाए तो संबंधित घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहती। ऐसा घर हमेशा खुशहाल और भरा पूरा रहता है यहां अन्न के भंडार रहते हैं औऱ घर के लोग स्वस्थ रहते हैं। 

चलिए जानते हैं कुछ खास बातों को, जिनका पालन खाना पकाते और खाते वक्त करना चाहिए 

1. अग्नि देव का आह्वान

वास्तु शास्त्र कहता है कि जब रसोई में खाना पकाया जाए तो सबसे पहले अग्निदेव को आहूति देनी चाहिए। इसलिए किचन में खाना पकाते वक्त एक चावल के दाने के बराबर अन्न निकाल कर उसे अग्नि को समर्पित करने से अग्निदेव और मां अन्न पूर्णा सदैव रसोई पर कृपा बरसाते हैं। 

2. भोजन से पहले धन्यवाद
भोजन करने से पहले ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए और जलदेवता को भी धन्यवाद करना चाहिए। इस मंत्र के जरिए दरअसल भोजन करने वाला ईश्वर को भोजन देने के लिए धन्यवाद करता है । ये मंत्र इस प्रकार है -
ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै।तेजस्विनावधीतमस्तु। मा विद्विषावहै ॥ ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:: 

3. सीधे हाथ से करें भोजन
कोशिश करनी चाहिए कि भोजन हाथ से किया जाए और वो भी सीधे हाथ से। वास्तु कहता है कि जो लोग खब्बू यानी लैफ्टी होते हैं, उन्हें छोड़कर जो लोग उल्टे हाथ से भोजन करते हैं, वो दुर्भाग्य को न्योता देते हैं।  

3. पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके लें भोजन
भोजन करते वक्त दिशा का ध्यान रखना चाहिए। हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन करना चाहिए क्योंकि यह देव दिशा कहलाती है। 

4. भोजन करते वक्त ना करें कलह
भोजन करते वक्त कलह या क्लेश करने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है और ऐसा लगातार करने पर अन्न की देवी रूठती है जिससे घर में अन्न और धन दोनों की कमी होने लगती है।

5. भोजन की थाली में ना धोएं हाथ
कुछ लोग खाना खाने के बाद उसी थाली में जूठे हाथ धो लेते हैं। इसे ज्योतिष में बहुत गलत बताया गया है। अन्न की  थाली में कभी जूठे हाथ नहीं धोने चाहिए। भोजन करने के बाद पहले उठकर हाथ धोएं और फिर साफ हाथों से थाली उठाकर थुलने के लिए रखनी 

6. रात को ना छोड़ें जूठे बर्तन
रसोई घर में रात को सिंक वगैरा में जूठे और गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है और अन्न पूर्णा देवी नाराज हो जाती है। रात को ही बर्तन साफ करके सोने से घर में हमेशा अन्न और धन की बरकत बनी रहती है।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल