1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. IAS टॉपर टीना डाबी और पति आमिर-उल-शफी खान ने आखिर शादी के लिए क्यों चुना भारत के इस जगह को, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

IAS टॉपर टीना डाबी और पति आमिर-उल-शफी खान ने आखिर शादी के लिए क्यों चुना भारत के इस जगह को, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 06:24 pm IST

आईएएस ऑफिसर टीना डाबी ने अपने कश्मीरी बैचमेट अतहर आमिरुल शफी खान से शादी कर ली है। टीना और अतहर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया भी आ रहे हैं।

पहलगाम में ठहरने की व्यवस्था
पहलगाम में ठहरने की व्यवस्था

पहलगाम में ठहरने की व्यवस्था

पहलगाम में ठहरने के लिए शानदार होटल्स हैं। यहां 1000-2000 रुपए में भी अच्छी होटल्स मिल सकती हैं। पहलगाम हॉर्स राइडिंग के शौकीन लोगों के लिए भी बहुत खास जगह है। इसके अलावा यहां ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए बहुत कुछ है। यहां चंदनवाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी, सोनमर्ग ट्रैकिंग के बेस्ट जगहें हैं।

हर साल अमरनाथ यात्रा के समय पहलगाम में पर्यटकों की भीड़ और ज्यादा हो जाती है। ये यात्रा जून-जुलाई में शुरू होती है और रक्षाबंधन तक चलती है। पूरे दो महीने पहलगाम की चहल-पहल देखने लायक होती है। पहलगाम में ऐसी नहर है, जो बहुत ही सुंदर दिखाई देती है। इस नहर में कई वाटर गेम्स भी होते हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद आते हैं।

यहां गोल्फ कोर्स भी हैं। अगर आप गोल्फ खेलना चाहते हैं तो यहां गोल्फ कोर्स भी हैं। चारों तरफ पहाड़ों से घिरे गोल्फ कोर्स हैं, जहां गोल्फ खेलने का अनुभव आपको जीवनभर याद रहेगा। आप यहां से शॉल, गर्म कपड़े से लेकर हैंडीक्राफ्ट के कई शानदार सामान खरीद सकते हैं। पहलगाम से कुछ ही दूर है शेषनाग झील। ये झील चारों ओर से पहाड़ों से घिरी है। यहां मान्यता प्रचलित है कि इस झील में शेषनाग आज भी रहते हैं। हर वर्ष नाग पंचमी पर इस झील में शेषनाग की आकृति उभरती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल