1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. WATCH: तैयार है दुनिया की सबसे लंबी अटल सुरंग, लेह जाने वाले सैलानियों को होगा बड़ा फायदा

WATCH: तैयार है दुनिया की सबसे लंबी अटल सुरंग, लेह जाने वाले सैलानियों को होगा बड़ा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 02:23 pm IST

दुनिया की सबसे लंबी अटल सुरंग बनकर तैयार हो गई है। मनाली और लाहौल-स्फितन घाटी को पूरे साल जोड़े रखने के लिए बनाई गई रोहतांग की अटल सुरंग सैलानियो के लिए वरदान साबित होगी। ये काफी लंबी यात्रा को छोटा कर देगी।

WATCH: तैयार हो गई दुनिया की सबसे लंबी अटल सुरंग, मनाली और लेह की यात्रा हो जाएगी बेहद आसान- India TV Hindi
WATCH: तैयार हो गई दुनिया की सबसे लंबी अटल सुरंग, मनाली और लेह की यात्रा हो जाएगी बेहद आसान Image Source : INSTA/DEEPAK.GOWDA85/SHUBHAM156

दस सालों की मेहनत और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दुनिया की सबसे लंबी अटल सुरंग बनकर तैयार हो गई है। इस सुरंग के जरिए लेह और लाहोल स्पिति जाने वाले सैलानियों को काफी फायदा होगा। 

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे लंबी टनल मानी जा रही ये सुरंग 9.02 किलोमीटर यानी करीब दस हजार फीट लंबी है और ये मनाली और लेह की दूरी को 46 किलोमीटर कम कर देगी। जो यात्री इस सुरंग का इस्तेमाल करेंगे उन्हें मनाली से लेह पहुंचने की यात्रा में कम से कम पांच घंटे बच जाएंगे।

Atul Tunnel
Image Source : TWITTER/SHIJU513तैयार हो गई अटल सुरंग, मनाली और लेह की यात्रा हो जाएगी बेहद आसान

माना जाता है कि मनाली और लेह की यात्रा के लिए हर साल लाखों यात्री सफर करते हैं। रोहतांग जाने वाले यात्रियों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। पहले ये सफर काफी लंबा हुआ करता था। मनाली से काफी लंबी दूरी तय करने के बाद लेह जाना पड़ता था। लेकिन इस सुरंग के जरिए यात्रा में 46 किलोमीटर की कमी आ जाएगी। घंटों के लिहाज से बात करें तो 4 से 5 घंटों का सफर कम हो जाएगा। 

तैयार हो गई अटल सुरंग, मनाली और लेह की यात्रा हो जाएगी बेहद आसान
Image Source : INSTAGRAM/YESSLARRYतैयार हो गई अटल सुरंग, मनाली और लेह की यात्रा हो जाएगी बेहद आसान

पर्यटन के लिहाज से भी ये सुरंग भारत के लिए सौगात है क्योंकि ये दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल है। ऐसे में इसे देखने औऱ इसकी यात्रा करने का चाव हर सैलानी पूरा करना चाहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल