1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. मथुरा वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को जाएं तो और किन जगहों पर जरूर जाएं, नहीं तो अधूरी रह जाएगी यात्रा

मथुरा वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को जाएं तो और किन जगहों पर जरूर जाएं, नहीं तो अधूरी रह जाएगी यात्रा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 23, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 04:41 pm IST

Mathura Vrindavan Tourist Place: मथुरा वृंदावन घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बांकेबिहारी मंदिर के अलावा यहां कई खूबसूरत जगह हैं जहां आप भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो जाएंगे। यमुना के तट पर प्राकृतिक नजारों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जानिए मथुरा वृंदावन में कौन सी घूमने की खास जगह हैं?

मथुरा वृंदावन में...- India TV Hindi
मथुरा वृंदावन में घूमने की जगह Image Source : SOCIAL

देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग मथुरा वृंदावन घूमने आते हैं। खासतौर से होली और जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन में भक्तों का तांता लगा रहता है। अगर आप भी जन्माष्टमी पर मथुरा जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां घूमने की कई शानदार जगह हैं। पूरे बृजधाम में कृष्ण के कई मंदिर हैं जहां भगवान ने अपनी लालाओं को दिखाया। आप इस धार्मिक नगरी में एक बार जरूर जाएं। आपका मन भी राधे के चरणों में बस जाएगा। जानिए मथुरा और वृंदावन में बांकेबिहारी के अलावा कहां घूम सकते हैं?

वृंदावन में घूमने की जगह

वृंदावन
Image Source : SOCIALवृंदावन

मथुरा जिले में वृंदावन, बरसाना, गोकुल और कई दूसरे तीर्थ स्थान पड़ते हैं। अगर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपको वृंदावन जाना होगा। यहां आप बांके बिहारी जी के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा खूबसूरत प्रेम मंदिर, स्कॉन टेंपल, माता वैष्णो देवी मंदिर, प्रियकांत जी का मंदिर, रंगनाथ मंदिर, निधि वन और पागल बाबा के मंदिर घूम सकते हैं।

मथुरा में घूमने की जगह

श्रीकृष्ण जन्मभूमि
Image Source : SOCIALश्रीकृष्ण जन्मभूमि

इसके बाद आप चाहें तो एक रात यहां किसी होटल या धर्मशाला में रुक सकते हैं और सुबह मथुरा जा सकते हैं। अगर आप वृंदावन में बहुत ज्यादा समय नहीं लगाएंगे तो आप उसी दिन मथुरा के 2 प्रमुख मंदिर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश के मंदिर भी घूम सकते हैं। मथुरा में इसके अलावा बिरला मंदिर और यमुना के किनारे वोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।

मथुरा वृंदावन के आसपास घूमने की जगह

मथुरा वृंदावन के आसपास घूमने की जगह
Image Source : SOCIALमथुरा वृंदावन के आसपास घूमने की जगह

अगर आप 2-3 दिन की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आप मथुरा वृंदावन के अलावा गोर्वधन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर सकते हैं। मथुरा से कुछ किलोमीटर दूर बरसाने की राधा रानी का मंदिर है आप वहां जा सकते हैं। इसके अलावा गोकुल, रमणरेती और दाऊजी का मंदिर भी मथुरा से 20 किलोमीटर के दायरे में ही आते हैं। आप इन मंदिरों में घूमने जा सकते हैं।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल