गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग ऐसी जगह की तलाश करने लगते हैं, जहां मौसम सुहावना हो, भीड़-भाड़ से दूर सुकून मिले और प्रकृति की खूबसूरती दिल को छू जाए। अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान बना रहे हैं, तो कश्मीर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की वादियां, बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियां और झीलें हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। खासकर अप्रैल का महीना यहां घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है, जब सर्दी का असर कम होने लगता है और चारों ओर बसंत की रंगीन छटा देखने को मिलती है।
अप्रैल में घूमना क्यों हैं ख़ास?
अप्रैल में कश्मीर का नजारा बेहद खास होता है। इस समय यहां बर्फ पिघलने लगती है और घाटियों में हरियाली फैल जाती है। रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाग-बगीचे इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। मौसम की बात करें तो अप्रैल में कश्मीर का तापमान लगभग 8 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो घूमने-फिरने के लिए बेहद अनुकूल होता है। सुबह और शाम हल्की ठंड जरूर महसूस होती है, लेकिन दिन का मौसम काफी सुहावना रहता है। इसी दौरान ट्यूलिप फेस्टिवल भी आयोजित होता है। यह नजारा पर्यटकों के लिए किसी जादू से कम नहीं होता।
श्रीनगर की हाउसबोट यात्रा:
कश्मीर की यात्रा श्रीनगर से शुरू होती है, जो अपनी खूबसूरत झीलों और हाउसबोट्स के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां स्थित डल झील में शिकारा राइड का अनुभव बेहद खास होता है। इ
गुलमर्ग में दिखेगा बर्फ ही बर्फ:
अगर आप बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं, तो गुलमर्ग जरूर जाएं, जहां की गोंडोला राइड और बर्फीले नजारे पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। इसके अलावा पहलगाम की वादियां और नदी किनारे का शांत माहौल फैमिली और कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है।
कुल मिलाकर, अगर आप इस अप्रैल में किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, सुकून और रोमांच तीनों का अनुभव एक साथ मिले, तो कश्मीर से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो।