1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. बना रहे कहीं घूमने का प्लान तो जाएं लक्षद्वीप के मिनिकॉय, पासपोर्ट-बजट की नहीं होगी टेंशन

बना रहे कहीं घूमने का प्लान तो जाएं लक्षद्वीप के मिनिकॉय, पासपोर्ट-बजट की नहीं होगी टेंशन

 Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 21, 2022 08:16 pm IST,  Updated : Apr 21, 2022 08:16 pm IST

अगर आप मालदीव की ही तरह एक शानदार और शांत छुट्टी बिताना चाहते हैं तो ऐसे में आप लक्षद्वीप चुन सकते हैं।

Perfect place to visit for vacation- India TV Hindi
Perfect place to visit for vacation Image Source : TWITTER/ @ANANDMAHINDRA

Highlights

  • लक्षद्वीप अपने आकर्षक और बेहतरीन समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।
  • यह जगह छुट्टियों के लिए एकदम परफेक्ट है।

जब बात कहीं रोमांटिक जगह घूमने की आती है तो मालदीव का नाम सबसे पहले आता है। यहां तक की सिलेब्रिटीज की भी पहली पसंद हमेशा मालदीव ही रहती है। विक्की कौशल-कैटरीना कैफ से लेकर रिया कपूर और करण बुलानी तक, फेमस सेलेब्स ने अपनी छुट्टियों के लिए कई अन्य लोगों को मालदीव जाने के लिए प्रेरित किया है। हालांकि, बजट और पासपोर्ट की जैसे कई कारणों  की वजह से लोग नहीं जा पाते। लेकिन अगर आप मालदीव की ही तरह एक शानदार और शांत छुट्टी बिताना चाहते हैं तो ऐसे में आप लक्षद्वीप चुन सकते हैं।

गर्मियों में घूमना चाहते हैं शिमला और मनाली? एसे करें ट्रिप को प्लान, जर्नी भूल नहीं पाएंगे

लक्षद्वीप अपने आकर्षक और बेहतरीन समुद्र तटों और हरे-भरे सीन के लिए जाना जाता है। मलयालम और संस्कृत में लक्षद्वीप नाम का मतलब होता है 'एक लाख द्वीप'। यह जगह छुट्टियों के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां सूरज की हल्की धूप में बीच पर बैठना, बोटिंग करना, पानी के बीच कैंडल लाइट डिनर करना जैसे कई चीजें आपको मिल जाएंगे। 

भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश, लक्षद्वीप एक द्वीपसमूह है जिसमें 36 द्वीप हैं जिनका क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी है। यह एक यूनी-जिला केंद्र शासित प्रदेश है और इसमें 12 एटोल, तीन रीफ, पांच जलमग्न तट और 10 बसे हुए द्वीप शामिल हैं। इसकी राजधानी कवरत्ती है और यह फेमस शहर भी है। साथ ही मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी है।

अगर आप यहां जाएंगे तो इस जगह से आपको प्यार जरूर हो जाएगा। मिनिकॉय एक ऐसा द्वीप है जहां आप जा सकते हैं। मालदीव के सबसे नजदीक, मिनिकॉय की संस्कृति लक्षद्वीप के किसी भी अन्य द्वीप से बहुत अलग है। इसमें 10 गांवों का समूह है, जिन्हें अथिरिस कहा जाता है और प्रत्येक की अध्यक्षता एक मूपन द्वारा की जाती है।

मिनिकॉय द्वीप पर पर्यटक के लिए घूमने की जगह

  • जाधोनी बोट रेसिंग
  • जुमा मस्जिद जाएं
  • लावा पारंपरिक नृत्य का हिस्सा जरूर बनें
  • 1885 में बने लाइटहाउस जाएं
  • रेतीले समुद्र तटों पर टहलें और पानी के नीचे के जहाजों को देखें
  • साइकिल किराए पर लेकर द्वीप के चारों ओर घूमे
  • स्कूबा डाइविंग
  • कयाकिंग या स्नॉर्कलिंग

मिनिकॉय द्वीप तक कैसे पहुंचें

By ship

मिनिकॉय, तिरुवनन्तपुरम से 398 किमी दूर स्थित है। यहां से जहाज उपलब्ध हैं जो आपको द्वीप तक ले जा सकते हैं।

भारत में है दुनिया का एकलौता शाकाहारी शहर, देखें यहां की खूबसूरती

By flight

लक्षद्वीप में एकमात्र नागरिक एयरपोर्ट अगत्ती है और अगत्ती से एक हेलीकाप्टर सेवा है। आप कोची से अगत्ती के लिए उड़ान भर सकते हैं जिसमें द्वीप तक पहुंचने में लगभग 1 घंटा 30 मिनट का समय लगता है।

मिनिकॉय द्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय

मिनिकॉय द्वीप घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च है क्योंकि इस महीने में मौसम ठंडा और शानदाक होता है। जबकि गर्मियों में बहुत गर्म होता है। 

मिनिकॉय द्वीप में कहां ठहरें

द्वीप में सुंदर पर्यटन स्थल हैं जो आपके ठहरने को आरामदायक और आनंददायक बना देंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से बीच हाउस और होटल चुन सकते हैं।

धुआंधार झरने और मोगली के जंगल को देखने के लिए आपको आना होगा हिंदुस्तान के 'दिल' में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल