1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. शादी के बाद घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये डेस्टिनेशन बना देगा आपके हनीमून को खास

शादी के बाद घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये डेस्टिनेशन बना देगा आपके हनीमून को खास

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 06, 2026 10:45 pm IST,  Updated : May 06, 2026 10:48 pm IST

शादी के बाद आप भी पहली बार घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं। यह आपको पहाड़, झील से लेकर समंदर सब देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं वो जगह कौन सी है?

केरल हनीमून डेस्टिनेशन- India TV Hindi
केरल हनीमून डेस्टिनेशन Image Source : UNSPLASH

शादी के बाद हनीमून हर कपल की लाइफ का सबसे खास और यादगार पल होता है। अगर आप भी अपनी पहली ट्रिप को रोमांटिक, शांत और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो केरल आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर इस ट्रिप को जिंदगी भर के लिए यादगार बना सकते हैं।

केरल में घूमने की बेस्ट जगहें:

  • मुन्नार: मुन्नार केरल के इडुक्की जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने चाय के बागानों, ठंडी वादियों के लिए मशहूर है। 1500-2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान जोड़ों  के लिए एक रोमांटिक गेटअवे है, जहाँ कपल्स चाय के बागानों में टहलने, झरने देखने और ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं।

  • अल्लेप्पी: अल्लेप्पी, को इंडिया का वेनिस भी कहा जाता है, यह जगह केरल में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह मुख्य रूप से अपनी शानदार हाउसबोट और सुनहरे रंग के बैकवाटर के लिए मशहूर है, जो अल्लेप्पी को केरल में घूमने के लिए सबसे अनोखी जगहों में से एक बनाते हैं। आप जहाँ भी देखेंगे, वहाँ शांति, पानी, धान के खेतों की हरियाली और नारियल के पेड़ों ही नज़र आएँगे

  • वायनाड: केरल का वायनाड प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है, जो पश्चिमी घाट की हरियाली, धुंध भरी पहाड़ियों, दूधिया झरनों और मसालों के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ चेम्ब्रा पीक ट्रेकिंग, बाणासुर सागर बाँध में बोटिंग, एडक्कल गुफाओं की सैर और सफारी प्रमुख गतिविधियाँ हैं।

  • कोवलम: कोवलम बीच 17 किमी लंबी तटरेखा वाला अर्धचंद्राकार समुद्र तट है, जो अपनी तीन जुड़ी हुई खाड़ियों के लिए जाना जाता है। यह स्थान धूप सेंकने, तैराकी, और कैटामारैन क्रूज़िंग के लिए लोकप्रिय है।

  • कोच्चि: कोच्चि एक ऐसी जगह जहाँ इतिहास और आधुनिकता आपको एक सतह नज़र आएगा। यहां भारत का सबसे पुराना यूरोपियन चर्च सेंट फ्रांसिस चर्च भी है जो वास्को डी गामा के आखिरी अवशेषों को रखने के लिए मशहूर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल