1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Travel Plan: सर्दियों के सीज़न में इंडिया की इन बेहतरीन जगहों पर नहीं घूमें, तो ज़िंदगी भर पछताएंगे

Travel Plan: सर्दियों के सीज़न में इंडिया की इन बेहतरीन जगहों पर नहीं घूमें, तो ज़िंदगी भर पछताएंगे

 Edited By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 18, 2022 04:13 pm IST,  Updated : Oct 18, 2022 04:25 pm IST

Travel Plan: सर्दियों में घूमने का अनुभव शानदार होता है। यदि आप घूमने के शौकीन हैं, तो भारत में ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं है। कश्मीर, राजस्थान, गोवा, केरल, अंडमान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आपका इंतज़ार कर रहा है।

Travel Plan- India TV Hindi
Travel Plan Image Source : INDIA TV

Travel Plan: दिल से भारत को देखना हो तो सर्दियों में यात्रा करनी चाहिए। भारत विविधताओं को समेटे हुए कैसे चमक बिखेर रहा है, इसे आप यात्रा के द्वारा ही समझ सकते हैं। जिस मनोरम तस्वीर को देखकर मन रोमांच से भर जाता है, उसे जब हकीकत में आप देख रहे हों तो कितना मजा आएगा। हाथ में गरम चाय की प्याली हो, पास में किताब हो, सर्दी की सुस्ती हो और नजरों के सामने जमी हुई झील, लहरों से खेलते समुद्र तट, मनोरंजक झरने, हरियाली या फिर बर्फबारी हो रही हो तो अलग ही आनंद मिलता है।  

यूं तो भारत में सर्दियों के लिए बहुत से स्थान विश्व विख्यात हैं किंतु कुछ स्थान ऐसे हैं जहां जिंदगी में कम से कम एक बार तो जाना ही चाहिए। प्रकृति ने भारत को कैसे—कैसे वरदान दिए हैं, इसका अंदाजा इन स्थानों पर भ्रमण करके ही लगता है। सर्दियों में सैर के लिए सोच रहे हैं तो एक सूची बना लीजिए, काम आएगी। क्योंकि यहां के मौसम, माहौल, भौगोलिक रचना, संस्कृति और रेसिपी आपको मंत्रमुग्ध कर लेगी। 

कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां का गुलमर्ग स्नो लवर्स को खूब भाता है। स्कीइंग, स्लेजिंग और स्नो स्कूटर जैसे खेल आपको कुछ अलग ही सुकून देते हैं। यहां आए हुए पर्यटक फोटो लेते हुए थकते नहीं हैं।

गोवा

गोवा अपने समुद्र तट के लिए जाना जाता है। यहां क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने वाले पर्यटकों की खूब भीड़ लगती है। अगोण्डा, केंडोलीम, कैलंगट, केवेलोसिम, मंड्रेम, बेनौलिम, अरंबोल, मोरजिम और वागातोर यहां के प्रसिद्ध बीच हैं। जहां विदेशी पर्यटक भी आने के लिए बेचैन रहते हैं।

फूलों की घाटी रंग-बिरंगी भी और अलबेली भी, 500 प्रकार के फूल देख मन हो जाएगा सतरंगी

केरल

केरल को भगवान की धरती कहा जाता है। केरल के पहाड़, समुद्र तट, झील, चाय बागान और हिल स्टेशन आपको अपना बनाने के लिए तैयार हैं। कोच्ची, मुन्नार, एलेप्पी और ठिक्कडी अपनी—अपनी विशेषताएं रखते हैं। कोच्चि में आपको मसालों की खुशबू मिलेगी, तो मुन्नार में चाय के बागान, एलेप्पी की हाउस बोट के भ्रमण का मजा ही अलग है।  

अंडमान

अगर जिंदगी की भागदौड़ और शोरगुल से परेशान हो गए हैं तो अंडमान आपके लिए बेस्ट हैं। यह जगह शोरगुल से दूर एकांत वातावरण में शांतपूर्ण ढंग से आपको सर्दी का लुत्फ़ उठाने देती है। 

Pet Lovers: क्या आप जानते हैं ? ट्रेन के सफर में आपके साथ जा सकता है आपका कुत्ता, जानें क्या है नियम

गुजरात

सर्दी के दिनों में कच्छ में रण उत्सव मनाया जाता है। यहां इस उत्सव का लुत्फ उठाया जा सकता है। भुज के मांडवी में घूमना अलग तरह का अनुभव देता है।

हिमाचल प्रदेश

शिमला, मनाली और कुल्लू यहां के आकर्षक डेस्टिनेशन हैं। सर्दी का जो मजा आपको कश्मीर में मिलता है, लगभग वही नजारे यहां मिलेंगे। यहां प्रकृति और संस्कृति दोनों एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रतीत होंगे।

Delhi के इन बाजारों में महज 100 रुपए में मिल जाते हैं स्टाइलिश कपड़े, आज ही करें शॉपिंग

उत्तराखंड

मसूरी, नैनीताल, देहरादून और औली सर्दियों में कुछ अलग ही चमक उठते हैं। जंगली सफारी, बाघ स्पॉटिंग, हाथी की सवारी और बर्फबारी का मजा आपको उत्तराखंड बुला ही लेगा। सर्दियों में यहां घूमना सबको पसंद आता है।

राजस्थान

यूं तो गर्मी में राजस्थान लू से पिघल रहा होता है लेकिन सर्दी में यहां जाना मजे की बात होती है। यहां की परंपरा, संस्कृति, झील और किले आपको राजशाही जैसा महसूस कराते हैं। उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, रणथंभौर और जैसलमेर में मन कभी नहीं ऊबता है। माउंट आबू में आपको सर्दी का एहसास होगा, वहीं शानदार मंदिर आपका मन मोह लेंगे।

Hot Water Spring In India: गर्म जल कुंड में डुबकी लगाने के ये हैं फायदे, ये हैं भारत के सबसे बेस्ट गर्म जल कुंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल