1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. दुनियाभर में फेमस हैं देश के ये प्राचीन धरोहर, विदेशी टूरिस्ट्स भारत की इन जगहों पर जरूर जाते हैं

दुनियाभर में फेमस हैं देश के ये प्राचीन धरोहर, विदेशी टूरिस्ट्स भारत की इन जगहों पर जरूर जाते हैं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 18, 2024 01:54 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 01:54 pm IST

World Heritage Day 2024: भारत में ऐसी कई प्राचीन धरोहर हैं जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक पहुंचते हैं। यूनेस्को ने इन जगहों को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। विश्व विरासत दिवस पर आइये जानते हैं भारत की ऐसी धरोहरों के बारे में।

World Heritage Sites- India TV Hindi
World Heritage Sites Image Source : INDIA TV

भारत अपनी प्राचीन धरोहर और विरासत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की कई ऐतिहासिक धरोहर हैं जो अपने इतिहास, संस्कृति और उससे जुड़ी कहानियों को बयां करती हैं। यूनेस्को ने इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। आज भी जब कोई विदेशी भारत की धरती पर कदम रखता है तो इन जगहों पर घूमने जरूर जाता है। दूर-दूर से लोग इन धरोहरें को देखने के लिए पहुंचते हैं। हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है और अपनी विरासत को संभालकर रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। आज हम आपको इन्हीं फेमस जगहों की सैर कराने जा रहे हैं।

भारत में विदेशियों की पसंदीदा जगह 

  1. ताजमहल- भारत पहुंचे विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे बड़े आकर्षण का केन्द्र है उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल। प्यार की इस निशानी को देखने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर डोनाल्ड ड्रंप और कई बड़ी हस्तियां पहुंच चुकी हैं। सफेद संगमरमर से बना ताजमहल दिखने में बेहद खूबसूरत है। सन 1632 में मुगल शासक शाहजहां ने ताजमहल के मकबरे को अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। विदेशियों के बीच ताजमहल की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। 

  2. खजुराहो मंदिर- मध्य प्रदेश का खजुराहो मंदिर मंदिर भले ही हम आप घूमने न गए हों, लेकिन जब कोई विदेशी भारत आता है तो वो खुजराहो का भ्रमण करने जरूर पहुंचता है। खुजराहो अपनी अनूठी कलाकृतियों के लिए फेमस है। यहां कई जैन और हिंदू मंदिर भी हैं। इसके अलावा खुजराहो की मूर्तियां और कलाकृतियां अपने कामुक दृश्यों के लिए जानी जाती हैं। विदेशी पर्यटक यहां जरूर घूमने जाते हैं।

  3. कोणार्क सूर्य मंदिर- ओडिशा में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर भी दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। विदेशी भले ही ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर न जाएं, लेकिन कोणार्क जरूर जाते हैं। ये मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित है। यहां कई तरह की कलाकृति और खुजराहो से मिलती हुई मूर्तियां भी हैं। 1984 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर में शामिल किया था।

  4. अजंता-एलोरा की गुफाएं- अगर आप मुंबई के आसपास कहीं धूमने जा रहे हैं तो महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित अजंता-एलोरा जा सकते हैं। यहां आपको इंडियन से ज्यादा विदेशी सैलानी घूमते हुए नजर आ जाएंगे। हर साल यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। यहां घोड़े के नाल जैसे आकार वाली एक पहाड़ी पर 29 गुफाएं बनी हैं। यूनेस्को की लिस्ट में ये गुफाएं भी शामिल हैं।

  5. महाबलीपुरम मंदिर- तमिलनाडु का महाबलीपुरम मंदिर भी दुनियाभर में अपने प्राचीन इतिहास के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में पल्लव काल की कलाकृतियां हैं जो उनकी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाती हैं। भारत ही नहीं विदेश से भी यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल