मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक मां की गोद मे एक बेटे ने जैसे ही दम तोडा, वैसे ही एक मां अपनै बेटे के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और 10 मिनट के अंदर ही मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना हरपालपुर की है जहां एक परिवार के लिए गर्मी काल बनकर टूटी। लू ने एक घर का चिराग बुझा दिया और उस चिराग के पीछे उसकी मां भी चल बसी।
रास्ते में ही थम गईं मासूम की सांसें
हरपालपुर से रजिया खातून अपने 6 साल के बेटे हसनैन को लेकर एंबुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल इलाज के लिए आ रही थी। चिलचिलाती धूप में मासूम बेटे की तबीयत बिगड़ गई थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटे की सांसें थम गईं। मां की गोद मे बेटे ने जैसे ही दम तोड़ा, वैसे ही यह सदमा मां सहन नहीं कर पाई। बेटे की मौत होते ही रजिया खातून का दिल भी जवाब दे गया। सिर्फ 10 मिनट के अंदर मां-बेटे दोनों की मौत हो गई।
लंबे समय से बिस्तर पर है कैंसर पीड़ित पति
रजिया ही परिवार का इकलौता सहारा थी, वो ही परिवार का पालन पोषण कर रही थी। पति शुभान अहमद कैंसर की आखिरी स्टेज पर हैं और लंबे समय से बिस्तर पर है। घर में अब उसके पति शुभान अहमद और तीन बच्चे बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?
नौतपा की झुलसा देने वाली गर्मी इस परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। आज जब एक ही घर से दो अर्थिया उठीं तो लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है लू की वजह से बच्चे की मौत नहीं हुई। उसने कोल्डड्रिंक पी थी जिससे उसकी तबीयत बिगडी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण पता चलेगा ।
(रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता)
यह भी पढ़ें-
शादी में कितनी खुश थी श्वेता सिंह, तस्वीरें आईं सामने, 6 महीने बाद ही मरने को हुई मजबूर
घर में ही 25 साल की विवाहित बेटी का खून, पिता फरार; कल्याण में सनसनी