1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए अगले 3 दिन आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए अगले 3 दिन आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम?

 Published : Aug 12, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 02:48 pm IST

स्थानीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ये भी बताया कि किन जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट Image Source : FILE PHOTO-PTI

देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को गरज के साथ बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर समेत, यूपी, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर चलता रहेगा।

एमपी के इन जिलों में होगी जमकर बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए स्थानीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि विदिशा, सागर, सीधी, ग्वालियर, ओरछा और दतिया रतनगढ़ जिले में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर और उज्जैन के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां दर्ज की गई रिकॉर्ड बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। नर्मदापुर में 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंडला में 31, बैतूल में 18, सीधी में 15 और सिवनी में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

जयपुर में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी

वहीं, दूसरी ओर राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।  बीते 24 घंटे में दौसा के रामगढ़ पचवारा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान जयपुर में रिकॉर्ड 118 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जयपुर सहित कई जिलों में स्कूलों में सोमवार को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। राजधानी जयपुर में कल दोपहर बाद से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 

(भाषा के इनपुट के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।