1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश के एक ढाबे में मिली लाखों की अफीम! तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के एक ढाबे में मिली लाखों की अफीम! तीन आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 23, 2023 10:59 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 10:59 pm IST

एनसीबी की इंदौर स्थित क्षेत्रीय इकाई के निदेशक बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नीमच-मंदसौर राजमार्ग के एक ढाबे पर छापा मारा गया और वहां से 10.286 किलोग्राम अफीम और 7.220 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

मध्यप्रदेश के एक ढाबे में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब मौके पर पहुंची पुलिस ने लाखों की अफीम बरामद की और मौके से ढाबे के मालिक सहित दो लोगों को दबोच लिया। मामला राज्य के मंदसौर जिले का है। जहां से एनसीबी ने एक ढाबे के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से कुल 55 लाख रुपये की अफीम और डोडा चूरा बरामद की गई है।एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ढाबे की आड़ में अवैध कारोबार

एनसीबी की इंदौर स्थित क्षेत्रीय इकाई के निदेशक बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नीमच-मंदसौर राजमार्ग के एक ढाबे पर छापा मारा गया और वहां से 10.286 किलोग्राम अफीम और 7.220 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि ढाबे की आड़ में इन मादक पदार्थों का अवैध कारोबार किया जा रहा था। 

मंदसौर में होती है अफीम की खेती

अधिकारियों ने बताया कि मंदसौर और नीमच जिले, देश के उन प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं जहां सरकार किसानों को लाइसेंस देकर उनसे अफीम की खेती कराती है। उन्होंने बताया कि अफीम की इस उपज का सरकारी कारखानों में प्रसंस्करण किया जाता है और इसका अलग-अलग दवाएं बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।