1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पीएम नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण, हेलीकॉप्टर से जाएंगे उनके गांव

पीएम नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण, हेलीकॉप्टर से जाएंगे उनके गांव

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Sep 25, 2023 09:08 am IST,  Updated : Sep 25, 2023 09:10 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी आज भोपाल दौरे पर जाने वाले हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पैतृक गांव में जाएंगे। साथ ही वे दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

PM Narendra Modi Bhopal Visit 63 feet long pandit deen dayal upadhyay statue innaugration - India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

PM Narendra Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर जाने वाले हैं। यहां वे 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले भोपाल को पूरे तरीके से सजा दिया गया है और पीएम मोदी के स्वागत के लिए भोपाल तैयार है। बता दें कि पीएम मोदी 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद वो भोपाल से जंबूरी मैदान जाएंगे, जहां वे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत मातृशक्ति पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करेगी। इस यात्रा पर पीएम नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव भी जाएंगे।

दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा

पीएम नरेंद्र मोदी धानक्या गांव में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर जाएंगे और पुष्प अर्पित करेंगे। वे यहां हेलीकॉप्टर से दादिया गांव के पास उतरेंगे। यहां से कार में सवार होकर पीएम मोदी मंच तक जाएंगे। बता दें कि हेलीपैड से मंच तक की दूरी करीब 700 मीटर है। इस दौरान मंच पर भाजपा के कई पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश को खास तोहफा भी देने वाले हैं। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। 

क्यों होता है कार्यकर्ता महाकुंभ?

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर 5 साल के बाद 25 सितिंबर के दिन कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जाता है, जहां भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेने के लिए पहुंचते हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद है। इस महाकुंभ में केवल वो कार्यकर्ता ही आएंगे जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा। बगैर रजिस्ट्रेशन के कार्यकर्ता इस महाकुंभ में नहीं आ सकेंगे। बता दें कि बूथ लेवल से करीब 10 लाख कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि पिछले महाकुंभ में 3-4 लाख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।