1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शख्स ने प्रेमिका को अपनी कार से उड़ाया, फिर सड़क पर छोड़कर भागे; दोस्तों की सलाह पर किया कांड

शख्स ने प्रेमिका को अपनी कार से उड़ाया, फिर सड़क पर छोड़कर भागे; दोस्तों की सलाह पर किया कांड

 Published : Dec 15, 2023 02:23 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 02:23 pm IST

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के संचालक के बेटे पर आरोप हैं कि उसने अपने ही प्रेमिका को कार से कुचल दिया। पीड़ित लड़की की शिकायत पर कासारवडवली थाने में मामला दर्ज किया गया है। लड़की का फिलहाल प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

priya singh - India TV Hindi
प्रिया सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार Image Source : INSTAGRAM

ठाणे: ठाणे के घोड़बंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में अश्वजीत गायकवाड़ नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने अपने ही प्रेमिका प्रिया सिंह को कार से उड़ाया है। इस घटना में प्रिया सिंह को गंभीर रुप से चेहरे और कुछ अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आई हैं। प्रिया का आरोप है कि अश्वजीत गायकवाड़ ने अपने दोस्तों की सलाह पर ये काम किया है। फिलहाल प्रिया सिंह का इलाज नज़दीकी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि अश्वजीत गायकवाड़ MSRDC (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) के संचालक अनिल गायकवाड़ के बेटे हैं। 

पहले मारपीट की फिर रेंज रोवर डिफेंडर से कुचला

पीड़ित प्रिया सिंह घोड़बंदर में रहती हैं। प्रिया काफी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं और अपने घर में वो अकेली कमानी वाली हैं। जानकारी मिली है कि अश्वजीत गायकवाड़ ने सोमवार को ठाणे के घोडबंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में पहले प्रिया से मारपीट की और उसके हाथों को भी काटा। इसके बाद सुबह 4:30 बजे के करीब प्रिया को अपनी रेंज रोवर डिफेंडर कार से कुचलकर घायल कर दिया। 

अश्वजीत ने दोस्तों से ली थी सलाह

प्रिया सिंह का आरोप है कि अश्वजीत गायकवाड़ ने अपने दोस्तों से उसे उड़ाने की सलाह ली थी। अश्वजीत गायकवाड़ के दोस्त रोमिल पाटिल और सागर शेलके ने ये सलाह दी थी। इसके बाद अश्वजीत गायकवाड़ ने प्रिया सिंह से पहले मारपीट की। फिर उसके हाथों पर काटने के बाद उसे गाड़ी से उड़ा दिया और उसी हालत में प्रिया सिंह को वहां छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित प्रिया सिंह ने यह सारी बातें अपने इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

तीन दिन बाद भी खुला घूम रहा आरोपी

सोमवार की सुबह अश्वजीत गायकवाड़ अपने प्रेमिका प्रिया सिंह को अपनी ही कार से उड़ा देता है और उसे उसी हालत में वहां छोड़कर फरार हो जाता है। लेकिन इस वारदात को 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी कासारवडवली पुलिस स्टेशन द्वारा सिर्फ FIR दाखिल की गई है, लेकिन कासारवडवली पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

आरोपी के ऊंचे राजनीतिक संबंध 

आपको बता दें अश्वजीत गायकवाड़ एमएसआरडीसी के संचालक अनिल गायकवाड़ के बेटे हैं और एमएसआरडीसी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास है। ऐसा बताया जा रहा है कि अनिल गायकवाड़ के ऊंचे राजनीतिक संबंध होने की वजह से अब तक पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि पुलिस ने अब तक आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ तक नहीं की है। 

प्रिया सिंह पर FIR वापस लेने का दबाव

प्रिया सिंह ने बताया कि अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दोस्तों ने उसकी जो हालात की है, उसके बाद कासारवडवली पुलिस स्टेशन में जो FIR दर्ज करवाई है, उसे वापस लेने के लिए लगातार प्रिया पर दबाव बनाया जा रहा है और अश्वजीत गायकवाड़ के दोनों ही मित्र रोमिल पाटिल और सुनील शेल्के अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं और धमका रहे हैं कि वह FIR वापस ले ले।

(रिपोर्ट-रिजवान शेख) 

ये भी पढ़ें-

तलाकशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहता था मुन्ना, प्रेग्नेंट हुई तो तीन टुकड़े कर खेत में फेंका

शराबी संघ ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन, मांगें 'अति गंभीर', फिर भी छूट जाएगी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।