1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार! अजित पवार को मिल सकता है वित्त विभाग, जानें एनसीपी के मंत्रियों को क्या मिलने के आसार

महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार! अजित पवार को मिल सकता है वित्त विभाग, जानें एनसीपी के मंत्रियों को क्या मिलने के आसार

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 14, 2023 11:34 am IST,  Updated : Jul 14, 2023 12:08 pm IST

महाराष्ट्र सरकार में शामिल अजित पवार और उनके मंत्रियो को आज पोर्टफोलियो मिलने की संभावना है। इस बीच सूत्रों ने ये भी बताया कि अजित पवार और उनके गुट के मंत्रियों को कौनसे विभाग दिए जा सकते हैं।

ajit pawar and faction- India TV Hindi
महाराष्ट्र कैबिनेट में आज अजित गुट को बंट सकते हैं विभाग Image Source : PTI

महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार की पूरी संभावनाएं हैं। सत्तारूढ़ शिवसेना ने कल कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागों का बंटवारा शुक्रवार यानी आज हो सकता है। महाराष्ट्र सरकार में शामिल अजित पवार और उनके मंत्रियो को आज पोर्टफोलियो मिलने की संभावना है। बता दें कि अजित पवार गुट के सरकार में शामिल होने के साथ ही कैबिनेट में विभागों के बंटवारे को लेकर खासी माथापच्ची चल रही है। इस बीच सूत्रों ने ये भी बताया कि अजित पवार और उनके गुट के मंत्रियों को कौनसे विभाग दिए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक अजित गुट के मंत्रियों को ये पोर्टफोलियो मिल सकते हैं- 

  1. अजित पवार - वित्त विभाग 
  2. दिलीप वलसे पाटिल - सहकारिता विभाग
  3. हसन मुशरिफ - अल्पसंख्यक मामलों का विभाग 
  4. धर्मराव आत्राम - परिवहन विभाग 
  5. छगन भुजबल - कृषि विभाग
  6. अदिति तटकरे - महिला और बालविकास का विभाग 
  7. धनंजय मुंडे - सामाजिक न्याय विभाग 
  8. संजय बनसोडे - खेल और युवा कल्याण विभाग 
  9. अनिल पाटिल - खाद्य आपूर्ति विभाग

"विधायकों की संख्या और उपलब्ध मंत्री पदों में असंतुलन"

वहीं दूसरी तरफ शिवसेना (यूबीटी) ये दावा कर रही है कि अजित के मंत्रिमंडल में शामिल होने से शामिल होने से शिंदे गुट के विधायकों के हाथ से मंत्री पद जाएंगे। सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि इस बात पर संदेह है कि शिंदे के नेतृत्व वाले दल के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी या नहीं। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता और शिवसेना (यूबीटी) के सदस्य अंबादास दानवे ने कहा कि भाजपा जिन लोगों को साथ लेकर आई है, उसके लिए उन्हें संतुष्ट कर पाना मुश्किल होगा। दानवे ने कहा, ‘‘मंत्री बनने के इच्छुक विधायकों की संख्या और उपलब्ध वास्तविक पदों में असंतुलन है। भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी असंतोष है।’’ 

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र कैबिनेट का आज हो सकता है विस्तार, अजित की पूरी होगी इच्छा या शिंदे गुट के हाथ से जाएंगे विभाग?

VIDEO: मुजफ्फरनगर के अंदर से जाने पर थी मनाही, नाराज कांवड़ियों को SSP ने कावड़ यात्रा में डांस करके मनाया
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।