1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में आज 226 लोगों की कोरोना वायरस से मौत, 7862 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में आज 226 लोगों की कोरोना वायरस से मौत, 7862 नए मामले सामने आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 12:27 am IST

महाराष्ट्र में आज 226 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। वहीं आज 7862 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए है। राज्य में मृत्यु दर 4.15 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में आज 5366 मरीज कोरोना से डिस्चार्ज हुए है।

Coronavirus cases in Maharashtra till 10 July- India TV Hindi
Coronavirus cases in Maharashtra till 10 July Image Source : PTI FILE PHOTO

मुंबई: महाराष्ट्र में आज 226 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। वहीं आज 7862 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए है। राज्य में मृत्यु दर 4.15 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में आज 5366 मरीज कोरोना से डिस्चार्ज हुए है। जिसके बाद कुल 132625 लोगों को अबतक डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में रिकवरी रेट 55.62 पर्सेंट हो गया है। 

मुंबई की सबसे बड़ी मलिन बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के 12 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,359 हो गई है। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी। नगर निकाय ने हालांकि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में कोविड-19 संबंधी मौतों की जानकारी देनी बंद कर दी है। 

पढ़ें- विकास दुबे की मौत पर पिता रामकुमार दुबे बोले, मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं...

अधिकारी ने कहा कि धारावी में इस समय 166 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,952 मरीजों को अब तक अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि धारावी से अधिक मामले बीएमसी के जी-उत्तर प्रशासनिक वार्ड के दादर और माहिम क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं। धारावी भी इसी वार्ड का हिस्सा है। 

अधिकारी ने बताया कि दादर और माहिम में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 35 और 23 नए मामले सामने आए। एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती धारावी 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैली है जहां छोटे-छोटे घरों में लगभग 6.5 लाख लोग रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।