1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टीबी से पीड़ित बेटी का पिता ने किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, की इतनी पिटाई कि लड़की की हो गई मौत

टीबी से पीड़ित बेटी का पिता ने किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, की इतनी पिटाई कि लड़की की हो गई मौत

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Avinash Rai
 Published : Nov 18, 2023 07:15 am IST,  Updated : Nov 18, 2023 07:15 am IST

मुंबई के पालघर में एक पिता ने अपनी ही बेटी का रेप किया है। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो पिता ने उसकी पिटाई की जिससे लड़की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पीड़िता क्षय रोग से पीड़ित थी। पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर लिया है।

Father raped his own daughter who is suffering with Tuberculosis disease mumbai police filled case- India TV Hindi
टीबी से पीड़ित बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म Image Source : PTI

मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में एक ऐसी घटना देखने को मिली है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बेटी द्वारा जब इसका विरोध किया जाता तो पिता उसकी पिटाई भी करता था। दरअसल पीड़िता टीबी से पीड़ित है। एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(एन), 354 (अ ), 342, 322, 323 , 504, और 506 के तहत FIR दर्ज कर लिया है। 

टीबी से पीड़ित बेटी का पिता ने किया रेप

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता अपने माता-पिता के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी। पिछले 3 महीने से लड़की टीबी से पीड़ित थी। लड़की को 11 नवंबर को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद उसकी मां ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की और पूरी बात सामने आई। मृतक पीड़िता की मां ने इसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके 54 वर्षीय पति द्वारा बेटी के साथ बलात्कार किया गया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 

विरोध करने पर बेटी की पिटाई

उन्होंने कहा कि जब बेटी इस बात का विरोध करती तो आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। साथ ही आरोपी अपनी बेटी की पिटाई भी करता था। यही नहीं आरोपी लड़की को बंधक बनाकर रखता था। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई थी। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता का जबरन गर्भपात करा दिया। टीबी से संक्रमित होने के बाद भी आरोपी पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया और पीड़िता की पिटाई करता था। इस कारण पीड़िता के शरीर पर काफी चोट आई। लड़की की मां का आरोप है की पिटाई के चलते बेटी की मौत हुई है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।