1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. I.N.D.I.A गठबंधन के पास नेतृत्व के लिए नेताओं की कोई कमी नहीं है; CWC सदस्य चंद्रकांत हंडोरे ने दिया बड़ा बयान

I.N.D.I.A गठबंधन के पास नेतृत्व के लिए नेताओं की कोई कमी नहीं है; CWC सदस्य चंद्रकांत हंडोरे ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 14, 2023 04:06 pm IST,  Updated : Sep 14, 2023 04:06 pm IST

I.N.D.I.A अलायंस के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस नेता और CWC के मेंबर चंद्रकांत हंडोरे ने एक बयान दिया है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास नेतृत्व के लिए नेताओं की कोई कमी नहीं है।

कांग्रेस नेता और CWC मेंबर चंद्रकांत हंडोरे- India TV Hindi
कांग्रेस नेता और CWC मेंबर चंद्रकांत हंडोरे Image Source : SOCIAL MEDIA

अगले साल यानी 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। 2014 से देश की सत्ता पर काबिज भाजपा को हराने के लिए करीब 28 विपक्षी पार्टियां एक साथ आ गई हैं। विपक्षी पार्टियों के इस गठबंधन को I.N.D.I.A नाम दिया गया है। I.N.D.I.A गठबंधन की अब तक कई बैठके भी हो चुकी हैं मगर अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि 2024 में इसका नेतृत्व कौन करेगा। इस विषय को लेकर भाजपा लगातार उन्हे घेरने का काम कर रही है। अब इस बात को लेकर कांग्रेस नेता और CWC के मेंबर चंद्रकांत हंडोरे ने एक बयान दिया है।

चंद्रकांत हंडोरे ने क्या कहा?

CWC के मेंबर चंद्रकांत ने I.N.D.I.A गठबंधन के नेतृत्व की बात करते हुए कहा कि, "हमारे पास नेताओं की कोई कमी नहीं है। I.N.D.I.A अलायंस के पास नेतृत्व करने के लिए एक से बढ़कर एक नेता हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि, हमारे पास एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता हैं। हमारे पास सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर शरद पवार और ममता बनर्जी जैसे कई दिग्गज नेता हैं। I.N.D.I.A गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, यह समय आने पर तय कर लिया जाएगा।

चंद्रकांत ने भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "वो सनातन धर्म के नाम पर देश के संविधान को खत्म करने और देश में जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करने का खेल कर रहे हैं।"

चंद्रकांत हंडोरे ने आगे कहा कि, I.N.D.I.A अलायंस उनके इस नीति को कामयाब नहीं होने देगी। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिडेन एजेंडा के बारे में पता है तो वो बताएं। I.N.D.I.A गठबंधन उस पर चर्चा करेगी। हम लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बुधवार को I.N.D.I.A कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक NCP प्रमुख शरद पवार के घर पर हुई। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बैठक में गठबंधन के नेतृत्व या फिर सीट शेयरिंग जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर बात हो सकती है। मगर इन विषयों पर बात नहीं हुई। बैठक में पहली सार्वजनिक रैली को भोपाल में कराने का फैसला लिया गया है। यह रैली अक्टूबर में कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें-

मराठा आरक्षण: आखिरकार जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल, इन नेताओं ने जाकर खत्म कराया अनशन

I.N.D.I.A की बैठक पर भड़के बीजेपी प्रवक्ता नितेश राणे, कहा- हिंदू धर्म के खिलाफ बना है गठबंधन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।