1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जालना में कपड़े की दुकान में छिपाकर रखी थीं 21 तलवारें, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

जालना में कपड़े की दुकान में छिपाकर रखी थीं 21 तलवारें, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 27, 2026 05:14 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 05:14 pm IST

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद कपड़े की दुकान की तलाशी ली गई तो 21 तलवारें बरामद हुईं। पुलिस ने दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया है।

Sword- India TV Hindi
जलना में दुकान से मिली तलवारें Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के जालना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महावीर चौक स्थित एक कपड़ा दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर 21 तलवारें बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद दुकान मालिक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुकान में अवैध रूप से हथियार रखे गए हैं। जानकारी की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने देर रात दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से छोटी और बड़ी कुल 21 तलवारें बरामद हुईं। बरामदगी के बाद दुकान को सील कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय मनीष निलहानी के रूप में हुई है, जो अजंता नगर का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

तलवार सप्लाई करने वाले की तलाश कर रही पुलिस

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी संख्या में तलवारें दुकान में क्यों रखी गई थीं और इन्हें कहां से लाया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई किसने की और इनके पीछे का मकसद क्या था।

आरोपियों की तलाश जारी

अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने तक पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें-

नवी मुंबई के खारघर में 28 फरवरी और 1 मार्च को होगा 'हिंद दी चादर' कार्यक्रम, 18 से 20 लाख श्रद्धालु अपेक्षित

'मदरसों में आतंकवादियों को तैयार किया जाता है', नितेश राणे के बयान पर मच गया बवाल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।