1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे में कोरियाई लड़की के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, गर्दन दबाने लगा मनचला; VIDEO वायरल

पुणे में कोरियाई लड़की के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, गर्दन दबाने लगा मनचला; VIDEO वायरल

 Published : Dec 19, 2023 09:12 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 09:56 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक आता है और अपने हाथ से कैली के कंधों को घेर लेता है। ये शख्स उसकी गार्दन दबाने लगता है।

korean girl video- India TV Hindi
पुणे की सड़कों पर कोरियाई लड़की से छेड़छाड़ Image Source : INDIA TV

पुणे से देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। साउथ कोरिया से मुंबई आई एक व्लॉगर के साथ छेड़खानी की गई जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूट्यूबर युवती कैली पुणे की सड़कों पर वीडियो बना रही थी, इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। कैली वीडियो में स्थानीय लोगों के साथ हंस बोल रही थी तभी कुछ लोग आए। उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

कोरियाई वीडियो व्लॉगर से छेड़छाड़ करने वाले युवक को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। पिंपरी चिंचवड एंटी गुंडा स्क्वाड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।

लाइव स्ट्रीमिंग में विदेशी लड़की से छेड़छाड़

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक आता है और अपने हाथ से कैली के कंधों को घेर लेता है। ये शख्स उसकी गार्दन दबाने लगता है। फिर कंधों पर दोनों हाथ रख देता है तभी दो अन्य लोग आते हैं और कैली के पास खड़े हो जाते हैं। फिर पहला युवक कहता है, इतनी दूर मत खड़े हो, इसे इस तरह से पकड़ लो। कैली इन लोगों से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही होती हैं। कुछ देर बाद वो इन्हें बाय और नमस्ते बोलकर वहां से निकल जाती हैं।

गले लगाना चाह रहा था युवक- पीड़िता

वहां से निकलने के बाद कैली अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताती हैं। वो कहती हैं कि वह शख्स उन्हें गले लगाना चाह रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिस पर कमेंट कर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

(रिपोर्ट- जैद मेमन)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।