Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को चुनाव होने हैं। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। महाराष्ट्र में चल रहे निकाय चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट यहां जानें...
महाराष्ट्र महानगर पालिका के लिए चुनाव प्रचार खत्म। आखिरी दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मतगणना 15 जनवरी को होगी जबकि नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
बिना विरोध उम्मीदवारों की जीत पर चुनाव आयोग ने आंकड़े मांगे हैं। इन मुद्दों पर पालिका आयुक्तों से रिपोर्ट मांगी गई है, उसके बाद चुनाव आयोग फैसला लेगा।
महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की कार्यवाही में अब तक 7 करोड़ रुपए जब्त किए जबकि 5.28 करोड़ की शराब और 95 अलग-अलग हथियार जब्त किए गए हैं।
चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के नेहरू नगर स्थित जोगर्स पार्क से दोपहर दो बजे बाइक रैली का आयोजन किया गया था ,इस बाइक रैली में शामिल होने जा रहे राज्य के आदिवासी विकास विभाग के मंत्री एवं जिले के पालकमंत्री का काफिला भीषण ट्रैफिक जाम में फँस गया। इस ट्रैफिक जाम कि स्थिति को देखते हुए पालकमंत्री ने अपना काफिला बीच रास्ते में ही छोड़ सड़क की दूसरी ओर पहुँचे , जहाँ उनके बॉडी गार्ड एवं स्विय सहाय्यक ने बंगाली कैंप से चंद्रपुर की ओर आ रहे एक ऑटो रिक्शा को रोका। ऑटो में सवार यात्रियों को उतारकर पालकमंत्री, उनके निजी सहायक और पुलिस कर्मियों ने उसी ऑटो से रॉन्ग साइड यात्रा की।
चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। शाम साढ़े पांच बजे प्रचार थमने से पहले शहर पूरी तरह राजनीतिक शोर-शराबे की चपेट में आ गया। सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा पदयात्रा, बाइक रैली और रोड शो निकाले जा रहे हैं जिससे चंद्रपुर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर वार्ड स्तर तक रैलियों की भरमार के कारण हर ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं ,आम नागरिक घंटों ट्रैफिक जाम में फँसे रहे, लेकिन प्रशासन यातायात सुचारू रखने में विफल रहा ।
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के BMC चुनाव 2026 के लिए साथ आने पर, शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "मुंबई का माहौल पूरी तरह से 'शिव-भगवा' का है, यह उद्धव और राज के बारे में है, यह आदित्य के बारे में है। सबने तय कर लिया है कि यहां से भ्रष्ट लोगों को हटाकर हम एक बार फिर भगवा झंडा फहराएंगे। हम वह शिवसेना हैं जो सबको साथ लेकर चलती है। मुंबई हमेशा से सबको साथ लेकर चलने वाली रही है, इसीलिए सब लोग यहां शांति से रहते हैं। अब, ये लोग जाति और समुदाय का मुद्दा कहां से ले आए? यह नगर निगम का चुनाव है और यही मुद्दा है, उसी के बारे में बात करो, लोगों को क्या देना चाहते हो, उसके बारे में बात करो।"
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस ने नागपुर में कहा, ‘‘लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भाजपा-शिवसेना गठबंधन अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नागपुर महानगर पालिका एवं मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के नगर निकायों में भगवा झंडा फहराएगा।’’ उन्होंने कहा कि नागपुर के लोगों ने देखा है कि भाजपा ने शहर को कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खोखली बातें करते हैं लेकिन उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है।
डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, "मेरी सोच सेक्युलर है। मुझे बस इतना कहना है कि हमारा देश बहुत बड़ा है, और इस देश में रहने वाले सभी भारतीय हैं। अगर कोई देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, और उसे मौत की सज़ा मिलनी चाहिए, एक नया कानून बनना चाहिए।"
मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए नागपुर के बड़कस चौक को भव्य रूप से सजाया गया है। बड़कस चौक से मात्र 200 मीटर की दूरी पर आरएसएस का मुख्यालय है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रोड शो से थोड़ी देर पहले ही आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का काफिला इस मार्ग से निकला। पूरे नागपुर में जहां-जहां से रोड शो निकलेगा वहां पर भव्य सजावट की गई थी। यहां तमाम पोस्टर्स लगे हुए हैं।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुम्बई में महायुति जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि महायुति का मेयर होगा।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में राज्य चुनाव आयोग की ओर से आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें मतदान की प्रक्रिया के लिए तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि 15 जनवरी को 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव होना है।
अजित पवार से पूछा गया कि क्या राज्य में लोकल बॉडी चुनावों के बाद NCP के दोनों गुट साथ रहेंगे? इसपर महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने कहा, "हमने अभी इस बारे में सोचा नहीं है, क्योंकि आज कैंपेनिंग का आखिरी दिन है, इसलिए हम इस बात पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं कि वोटिंग ठीक से हो। इसीलिए हमने इस नज़रिए से इस बारे में सोचा नहीं है। सिर्फ़ पार्टी वर्कर्स ही नहीं, बल्कि हमें दोनों पार्टी नेताओं से भी बात करनी होगी। नेता ही पार्टी चलाते हैं, इसलिए हमें पहले उनसे बात करनी होगी।"
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, "गार्जियन मिनिस्टर के तौर पर, मैंने हर साल पुलिस डिपार्टमेंट को कई करोड़ रुपये की गाड़ियां, जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए, वो सब दिया है, जिसमें गाड़ियां, मोटरसाइकिल, वॉकी-टॉकी, CCTV कैमरे शामिल हैं। हमने नए पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकियां मंज़ूर की हैं। अभी पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे दोनों जगह CP ऑफिस का काम तेज़ी से चल रहा है। हमने उनके रहने की जगह की समस्या भी हल कर दी है। अब यहां की आबादी बढ़ गई है, इसलिए ज़्यादा पुलिस स्टाफ होना चाहिए, और हमने इसके लिए मंज़ूरी दे दी है। हमने अपना काम कर दिया है। दोनों सरकारें, केंद्र और राज्य, हर चीज़ के लिए मदद दे रही हैं, लेकिन वहां के लोकल लोग ठीक से ध्यान नहीं दे रहे हैं।"
पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC) स्थानीय निकाय चुनाव पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, "मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वहां की गलतियों को उजागर कर रहा हूं। पिंपरी-चिंचवड़, जो कभी सबसे अमीर कॉर्पोरेशन था, उसे बॉन्ड जारी करने पड़े। उन पर अभी भी अलग-अलग डिपार्टमेंट के 4,000 करोड़ रुपये के बिल बकाया हैं। काम की क्वालिटी खराब है। वहां भ्रष्टाचार बहुत ज़्यादा है, पुणे में भी पानी की भारी कमी है। सबसे पहले, लोगों को रोज़ पानी मिलना चाहिए। दूसरा, रोज सफाई होनी चाहिए। तीसरा, प्रदूषण तेज़ी से बढ़ रहा है, इस बारे में फैसले लिए जाने चाहिए।"
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, "जब से मैं राजनीति में हूं, 1999 से हमने जितने भी चुनाव लड़े हैं, उनमें हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन था। हम लोकसभा, संसद में साथ काम कर रहे थे और साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। हम अपने-अपने चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़ रहे थे। विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही हुआ। लेकिन लोकल बॉडी चुनावों में, अपने-अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को सपोर्ट और मज़बूत करने के लिए, हम हमेशा एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते थे। बीजेपी और शिवसेना के साथ भी ऐसा ही हुआ। पिछले 2017 के चुनावों में मुंबई और ठाणे में; वे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे। इसलिए, यह सोचने की ज़रूरत नहीं है कि यहां कुछ बहुत अलग हो रहा है।"
केंद्रीय मंत्री और RPI (A) प्रमुख रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि अगर उद्धव ठाकरे 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के बजाय BJP के सहयोगी बने रहते, तो शिवसेना का धनुष-बाण सिंबल उनके पास ही रहता।
आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पुणे में अजित पवार का भी रोड शो है। सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अजित पवार पुणे में रोड शो करेंगे। बता दें कि यहां अजित पवार, शरद पवार के साथ मिलकर महानगरपालिका चुनाव लड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज नागपुर में सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम खुद बाइक चलाएंगे। वहीं पुणे में भी 1:30 बजे सीएम एक प्रचार सभा को संबोधित करेंगे।
रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान एक्टर गोविंदा ने BMC चुनावों पर कहा, "मैंने शिंदे साहब और फडणवीस जी से कहा है कि मुंबई एक सपनों की दुनिया की तरह उभरेगा। अब समय आ गया है कि यह सपनों की दुनिया बने।"
महाराष्ट्र में 15 जनवरी को सभी 29 महानगरपालिकाओं में निकाय चुनाव होना है। ऐसे में इन सभी जगहों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने की वजह से सभी दल पूरी तरह से अपनी ताकत प्रचार में झोंक चुके हैं।
संपादक की पसंद