1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के पास समंदर में दिखी संदिग्ध बोट, अब तक नहीं हुई बोट की पहचान

मुंबई के पास समंदर में दिखी संदिग्ध बोट, अब तक नहीं हुई बोट की पहचान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2021 06:54 am IST,  Updated : Sep 03, 2021 04:33 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई तट के पास एक अज्ञात नौका के फंसे होने के बाद पुलिस और तटरक्षक बल ने जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के पालघर...- India TV Hindi
महाराष्ट्र के पालघर तट के पास एक संदिग्ध नौका दिखी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई तट के पास एक अज्ञात नौका के फंसे होने के बाद पुलिस और तटरक्षक बल ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि नौका जो एक छोटा बजरा है, उसे बुइलगांव-कलांब क्षेत्र से लगभग 10 समुद्री मील की दूरी पर देखा गया था।

उन्होंने कहा कि इससे संदेह उत्पन्न हुआ क्योंकि आमतौर पर मछली पकड़ने वाली नौकाएं इस चट्टानी हिस्से में नहीं आती हैं।

उन्होंने कहा कि एक छोटा निगरानी विमान भी इसका निरीक्षण करने के लिए भेजा गया था लेकिन खराब मौसम के कारण स्पष्ट रूप से कुछ नहीं देखा जा सका। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नौका पर दो लोगों को देखा गया है, जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।