1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. रिवर्स लेते वक्त BEST बस ने यात्रियों को कुचला, मची चीख-पुकार; 4 की मौत

रिवर्स लेते वक्त BEST बस ने यात्रियों को कुचला, मची चीख-पुकार; 4 की मौत

 Reported By: Sachin Chaudhary,,  Dinesh Mourya, Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 29, 2025 11:06 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 11:38 pm IST

मुंबई के भांडुप पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर के पास एक BEST बस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं।

बस ने कई यात्रियों को कुचला- India TV Hindi
बस ने कई यात्रियों को कुचला Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र: मुंबई के भांडुप पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर के पास एक सोमवार रात एक हृदयविदारक हादसा हुआ। स्टेशन बस डिपो के पास एक BEST बस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं। चालक को हिरासत में लिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 10:05 बजे की है। बताया जा रहा है कि बस डिपो के पास जब बस रिवर्स ले रही थी, तभी वहां मौजूद यात्री उसकी चपेट में आ गए। हादसे के वक्त कई लोग अपने काम से घर लौट रहे थे, जिससे स्टेशन परिसर में काफी भीड़ थी। बस के नीचे आने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, मुंबई अग्निशमन दल, BEST के अधिकारी और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। बस के नीचे दबे लोगों को निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि क्या यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या ड्राइवर की लापरवाही से। फिलहाल घायलों की सटीक संख्या और हालत की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-

जम गया झारखंड! रांची समेत कई जिलों में 'शीत लहर' का येलो अलर्ट, कांके में पारा 2.5 डिग्री तक गिरा

91 ड्रोनों से पुतिन के घर पर हमले का दावा, जेलेंस्की की आई प्रतिक्रिया- "कोरा झूठ है यह"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।