1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. NCP में शामिल शिवसेना के सभी पार्षद वापस लौटे, अजित पवार बोले- 'गठबंधन पर पड़ता है असर'

NCP में शामिल शिवसेना के सभी पार्षद वापस लौटे, अजित पवार बोले- 'गठबंधन पर पड़ता है असर'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 10:48 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 12:39 am IST

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के पारनेर के पांच पार्षद राकांपा छोड़ पर बुधवार को वापस शिवसेना में शामिल हो गए । इससे पहले ये पार्षद शिवसेना से एनसीपी में चले गए थे।

NCP में शामिल शिवसेना के सभी पार्षद वापस लौटे, अजित पवार बोले- 'गठबंधन पर पड़ता है असर' - India TV Hindi
NCP में शामिल शिवसेना के सभी पार्षद वापस लौटे, अजित पवार बोले- 'गठबंधन पर पड़ता है असर'  Image Source : ANI/TWITTER

मुंबई: शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए सभी पांचों पार्षदों के वापस शिवसेना में लौटने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि गठबंघन में सहयोगी दलों के साथ इस तरह की चीजें में कभी-कभी जबतक आपको गलती का अहसास होता तबतक काफी कुछ गलत हो चुका होता है। इसलिए इस तरह की गलती को ठीक कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे गठबंध प्रभावित होता है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के पारनेर के पांच पार्षद राकांपा छोड़ पर बुधवार को वापस शिवसेना में शामिल हो गए । इससे पहले ये पार्षद शिवसेना से एनसीपी में चले गए थे। मीडिया में हाल ही में आई खबरों में यह दावा किया गया था कि पारनेर नगर परिषद के पांच पार्षदों के शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होने से शिव सेना और उसकी सहयोगी पार्टी एनसीपी के बीच तनाव चल रहा है। 

ये पार्षद पिछले शनिवार को पुणे जिले के बारमती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हो गए थे। पारनेर से एनसीपी विधायक नीलेश लांके और स्थानीय एनसीपी नेता भाऊ कोरेगांवकर के साथ पांच पार्षदों ने मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके आवास ‘मातोश्री’ में बुधवार को मुलाकात की। पांचों पार्षद फिर से शिवसेना में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया है। (इनपुट-भाषा)

अन्य खबरें: 

उत्तर प्रदेश का मोस्‍ट वांटेड विकास दुबे की गिरफ्तारी से एनकाउंटर तक, जानें सब कुछ

विकास दुबे की गाड़ी पलटने के बाद उसने की थी हथियार छीनने की कोशिश, बाद में हुआ एनकाउंटर

विकास दुबे को छाती में लगी गोली, अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।