1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार वरावर राव को नानावटी अस्पताल में कराया गया भर्ती

एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार वरावर राव को नानावटी अस्पताल में कराया गया भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2020 08:38 am IST,  Updated : Jul 19, 2020 08:38 am IST

महाराष्ट्र के एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार वरावर राव को मुम्बई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार वरावर राव को नानावटी अस्पताल में कराया गया भर्ती- India TV Hindi
एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार वरावर राव को नानावटी अस्पताल में कराया गया भर्ती Image Source : ANI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र के एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार वरावर राव को मुम्बई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। 81 साल के वरावर राव को स्वास्थ्य बिगड़ने पर तलोजा जेल से मुम्बई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 13 जुलाई को उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

वहीं, वरावर राव की उम्र को देखते हुए मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार को राव की सेहत का खास ख्याल रखने का आदेश दिया था। जिसके बाद शनिवार देर रात 3 बजे वरावर राव को जेजे हॉस्पिटल से नानावटी शिफ्ट किया गया है। यहां उनका न्यूरोलॉजी और कोरोना का इलाज चल रही है। 

फिलहाल वरावर राव कोरोना के गंभीर खतरे से बाहर है और उनकी हालत स्थिर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।