1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नहीं देखा होगा ऐसा चोर! चोरी के बाद करता है धर्म-पुण्य का काम, नवाबों वाले हैं शौक; अब पुलिस ने दबोचा

नहीं देखा होगा ऐसा चोर! चोरी के बाद करता है धर्म-पुण्य का काम, नवाबों वाले हैं शौक; अब पुलिस ने दबोचा

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 10, 2025 06:17 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 06:17 pm IST

महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने भोपाल से एक नवाबी शौक रखने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की लाइफस्टाइल देखकर कोई उसे चोर नहीं मान सकता। इतना ही नहीं चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद ये चोर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने भी जाता है।

शातिर चोर को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
शातिर चोर को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार। Image Source : INDIA TV

नागपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के मुखिया को धरदबोचा है, जो अलग अंदाज में चोरियां करता था। पकड़े जाने से पहले भी उसने चोरी की एक घटना को अंजाम दिया था। चोरी के बाद वह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान भी करने पहुंचा। कुंभ में स्नान करने के बाद वह अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचा। इसके बाद फिर से उसने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि नागपुर पुलिस उसके पीछे पड़ी है। इसके बाद भोपाल पहुंचते ही नागपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा। ये आरोपी सिर्फ शादी वाले घरों में रिसेप्शन वाले दिन ही चोरी करता था।

आलीशान जिंदगी जीता है चोर

दरअसल, चोरों का यह सरदार आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है। चोरी करने के बाद किसी मॉडल की तरह यह आलीशान जीवन बिताता था। नागपुर की हुड़केश्वर पुलिस से इसे गिरफ्तार करने के बाद इसके पास से 18 लाख का माल बरामद किया है। आरोपी रजनीकांत केशव चानौरे मात्र 24 वर्ष का है, जो महाराष्ट्र के भंडारा जिले के रहने वाला है। हालांकि इसने महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के भी तमाम इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके खिलाफ इन राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

शादी वाले घरों में करता है चोरी

हुड़केश्वर थाने के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इसकी कार्य शैली दूसरे अपराधियों से काफी अलग है। ये आलीशान जीवन बिताता है। इसके बाद 2 लाख रुपये का मोबाइल, लग्जरी कार, ब्रांडेड कपड़े और घड़ी हैं, जिनका ये शौकीन है। उन्होंने बताया कि जिन घरों में शादी रहती है, उन्हीं घरों में ये चोरी की घटना को अंजाम देता था। विवाह के चलते दो-चार दिन पहले ही पंडाल घरों के सामने लग जाते हैं। ऐसे में रजनीकांत पंडाल लगे शादी वाले घर को ढूंढता था। रिसेप्शन के दिन सभी सदस्य शाम को घर से रवाना हो जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर रजनीकांत रात 8 से 10 बजे के दौरान चोरी करता था। 

चोरी के बाद धार्मिक स्थलों पर जाता था चोर

चोरी करने के बाद आरोपी वहां से 2 किलोमीटर दूर अपनी कार रखता था। इसके बाद गलियों से होते हुए वह पीछे के हिस्से से विवाह वाले घर में प्रवेश करता था और नकदी तथा गहने लेकर फरार हो जाता था। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह धार्मिक स्थलों पर पहुंच जाता या। यहां पर तीन-चार दिन तक रहता था, फिर अगले लक्ष्य की तरफ बढ़ता था। 

पॉस इलाके में मकान लेकर रहता था चोर 

वहीं पॉस इलाकों में महंगे किराए का मकान लेकर रहता था। उसकी लाइफस्टाइल देखकर किसी को भी अंदेशा नहीं होता कि यह प्रोफेशनल चोर है। नागपुर में चोरी करने के बाद आरोपी रजनीकांत ने प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान किया। फिर वहां से अयोध्या रामलला के मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह फिर से महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले भी उसने चोरी के बाद पंचमढ़ी में नाग देवता का दर्शन किया, पंचमढ़ी घूमा और पंचमढ़ी के धार्मिक स्थलों का दर्शन किया।

यह भी पढ़ें- 

'कुछ दिनों तक प्रयागराज जाने से बचें', CM ने राज्य के लोगों से की अपील; भारी ट्रैफिक को लेकर कही ये बात

यूट्यूबर 'रणबीर अल्लाहबादिया' विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना ने भी दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।