1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. BMW चीन में रिकॉल करेगी 41,685 कार, एयरबैग में खराबी से यात्रियों की जान को है खतरा

BMW चीन में रिकॉल करेगी 41,685 कार, एयरबैग में खराबी से यात्रियों की जान को है खतरा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 14, 2017 03:01 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 03:01 pm IST

जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता कंपनी BMW चीन में 41,685 कारों को वापस बुलाएगी। यह रिकॉल एयरबैग में खराबी के चलते किया जाएगा।

BMW चीन में रिकॉल करेगी 41,685 कार, एयरबैग में खराबी से यात्रियों की जान को है खतरा- India TV Hindi
BMW चीन में रिकॉल करेगी 41,685 कार, एयरबैग में खराबी से यात्रियों की जान को है खतरा

बीजिंग। जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) चीन में अपनी कार को रिकॉल करेगी। यह रिकॉल एयरबैग में खराबी के चलते किया जाएगा। बीएमडब्‍ल्‍यू चीन में 41,685 कारों को वापस बुलाएगी।

देश के गुणवत्ता नियामक जनरल एडमिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्‍शन एंड क्वारेंटाइन ने कहा है कि बीएमडब्‍ल्‍यू की 41,685 कारों के एयरबैग में खराबी होने का पता चला है। इसलिए कंपनी से इन वाहनों को वापस बुलाने के लिए कहा गया है।

नियामक ने बताया कि वाहनों को वापस बुलाने का पहला चरण नौ अक्‍टूबर से शुरू होगा।  इसे कई चरणों में पूरा किया जाएगा।

इस वापसी के कारण को स्पष्ट करते हुए नियामक ने कहा कि ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के एयरबैग खराब होने से उनकी सुरक्षा का खतरा है। इसलिए यह आवश्यक है।

कंपनी ने इन एयरबैग को मुफ्त में सही करने का वादा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा