1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. BS-VI नियमों के अनुपालन से दोपहिया वाहनों के दाम 10-15% तक बढ़ेंगे, नवंबर में आएगी नई मोटरसाइकिल

BS-VI नियमों के अनुपालन से दोपहिया वाहनों के दाम 10-15% तक बढ़ेंगे, नवंबर में आएगी नई मोटरसाइकिल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 13, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 06:05 pm IST

कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि होने से दोपहिया वाहनों की कीमतें में 10 से 15 प्रतिशत के बीच वृद्धि होने की उम्मीद है।

 BS-VI compliance will raise prices of locally made 2-wheelers by 10-15 pc, says  Yamaha- India TV Hindi
 BS-VI compliance will raise prices of locally made 2-wheelers by 10-15 pc, says  Yamaha Image Source : YAMAHA

नई दिल्‍ली। इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) ने कहा कि बीएस-6 उत्सर्जन नियमों का अनुपालन करने से स्थानीय स्तर पर विनिर्मित दोपहिया वाहनों के दाम 10 से 15 प्रतिशत बढ़ सकते हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह चरणबद्ध तरीके से बीएस-6 मानकों के अनुरूप मोटरसाइकिलों और स्कूटरों में बदलाव करेगी।

मोटरसाइकिल के लिए यह प्रक्रिया नवबंर 2019 और स्‍कूटर के लिए जनवरी 2020 से शुरू होगी। यामाहा मोटर ने बयान में कहा कि यामाहा की टीम कंपनी की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए काम कर रही है। संभावना है कि यामाहा की बीएस-6 वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर बाजार में अप्रैल 2020 से पहले आ जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि होने से दोपहिया वाहनों की कीमतें में 10 से 15 प्रतिशत के बीच वृद्धि होने की उम्मीद है। कंपनी एक्‍साइटमेंट, स्‍टाइल और स्‍पोर्टीनेस के जरिये ग्राहकों को अनूठे दोपहिया वाहनों का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक जिम्‍मेदारी विनिर्माता होने के नाते यामाहा हमेशा से पर्यावरण और अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहती है। कंपनी अलग-अलग चरणों में बीएस-6 मानक वाली मोटरसाइकिल को नवंबर 2019 और स्‍कूटर को जनवरी 2020 से बाजार में लाने की शुरुआत करेगी।

लागत में वृद्धि के बावजूद कंपनी कुछ चुनिंदा मॉडल में साइड स्‍टैंड स्विच जैसे फीचर्स भी देगी। यह फीचर इंजन को तब तक चालू होने से रोकता है, जब त‍क कि साइड स्‍टैंड पूरी तरह से हट नहीं जाता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा