1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सरकार ने फेम योजना के तहत माइल्ड हाइब्रिड वाहनों की सब्सिडी वापस ली, अर्टिगा और सियाज पर होगा असर

सरकार ने फेम योजना के तहत माइल्ड हाइब्रिड वाहनों की सब्सिडी वापस ली, अर्टिगा और सियाज पर होगा असर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 02, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2017 06:59 pm IST

सरकार ने फेम योजना के तहत मध्मय माइल्ड-हाइब्रिड वाहनों को, जिनमें दोहरी प्रौद्योगिकी के मिश्रण का हल्का स्तर है, देय प्रोत्साहनों को वापस ले लिया है।

सरकार ने फेम योजना के तहत माइल्ड हाइब्रिड वाहनों की सब्सिडी वापस ली, अर्टिगा और सियाज पर होगा असर- India TV Hindi
सरकार ने फेम योजना के तहत माइल्ड हाइब्रिड वाहनों की सब्सिडी वापस ली, अर्टिगा और सियाज पर होगा असर

नई दिल्ली सरकार ने फेम योजना के तहत मध्मय माइल्ड-हाइब्रिड वाहनों को, जिनमें दोहरी प्रौद्योगिकी के मिश्रण का हल्का स्तर है, देय प्रोत्साहनों को वापस ले लिया है। इसका सबसे अधिक असर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :Maruti की ये 5 कारें रही सुपरहिट, इस साल लॉन्च होंगे 4 नए मॉडल

मारुति सुजुकी के लोकप्रिय वाहन अर्टिगा व सेडान सियाज माइल्ड हाइब्रिड प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं। मारुति सुजुकी के इन वाहनों को अप्रैल 2015 में पेश इस योजना का फायदा मिला है। फेम योजना का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करना है।

भारी उद्योग व लोक उपक्रम मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि फेम इंडिया योजना का फायदा एक अप्रैल 2017 से माइल्ड हाइब्रिड प्रौद्योगिकी को नहीं मिलेगा। इससे पहले माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रांग हाइब्रिड, प्लग इन हाइब्रिड व विशुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों को इस योजना के तहत प्रोत्साहन दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : मार्च में ऑटो कंपनियों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, टाटा मोटर्स को मिला नए मॉडलों से सहारा

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि,

हम इस प्रौद्योगिकी के जरिए ग्राहकों को वैल्‍यू एडिशन उपलब्ध कराते रहेंगे। हमें नहीं लगता कि प्रोत्साहन वापस लिए जाने से कोई बड़ा असर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा