1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारतीय बाजार में चला जगुआर लैंड रोवर का जादू, बिक्री में हुई 83 प्रतिशत की वृद्धि

भारतीय बाजार में चला जगुआर लैंड रोवर का जादू, बिक्री में हुई 83 प्रतिशत की वृद्धि

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 29, 2018 05:48 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 05:48 pm IST

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय बाजार में 83 प्रतिशत वृद्धि अर्जित की है जबकि राजस्थान में कंपनी की वृद्धि दर 50 प्रतिशत रही।

JLR- India TV Hindi
JLR

नई दिल्‍ली। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय बाजार में 83 प्रतिशत वृद्धि अर्जित की है जबकि राजस्थान में कंपनी की वृद्धि दर 50 प्रतिशत रही। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बताया कि राजस्थान में जगुआर और लैंड रोवर के करीब 700 ग्राहक पहले से ही हैं।

जगुआर लैंड रोवर ने अपनी सभी श्रेणियों में स्टाइल, तकनीक सहित अन्य फीचर्स में ग्राहकों के लिये लुभावने परिवर्तन किए हैं। जयपुर में अपने नये शोरूम ‘‘फैसिलिटी’’ के उद्घाटन पर सूरी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में भारत के घरेलू बाजार में कंपनी ने 83 प्रतिशत की वृद्धि अर्जित की और राजस्थान के बाजार में 50 प्रतिशत तक वृद्धि रही।

उन्होंने बताया कि गैर महानगरीय शहरों में जगुआर लैंड रोवर कारों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने जयपुर में आधुनिक शोरूम ’फैसिलिटी’ खोला है। आपको बता दें कि जगुआर लैंडरोवर का स्‍वामित्‍व टाटा मोटर्स के पास है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा