1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी मोटरसाइकल ने लॉन्‍च की नई Gixxer, कीमत है इसकी 1 लाख रुपए

सुजुकी मोटरसाइकल ने लॉन्‍च की नई Gixxer, कीमत है इसकी 1 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 12, 2019 03:24 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 03:24 pm IST

नई सुजुकी जिक्सर में 155सीसी का फोर-स्ट्रॉक, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो 14.1 पीएस का पावर प्रदान करता है।

Suzuki Motorcycle launches all new Gixxer priced at Rs 1 lakh- India TV Hindi
Suzuki Motorcycle launches all new Gixxer priced at Rs 1 lakh Image Source : SUZUKI MOTORCYCLE LAUNCHE

नई दिल्‍ली। सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया प्रा. लि. (एसएमआईपीएल) ने शुक्रवार को अपने जिक्‍सर मॉडल का पूरी तरह से नया वर्जन लॉन्‍च किया है। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 1,00,212 रुपए है।  

नई सुजुकी जिक्‍सर में 155सीसी का फोर-स्‍ट्रॉक, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो 14.1 पीएस का पावर प्रदान करता है। कंपनी ने बताया कि नए वर्जन में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम (एबीएस) भी दिया गया है।

नई सुजुकी जिक्‍सर को एक ऐसे गतिशील सवार को ध्‍यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो प्रत्‍येक सवारी के साथ उत्‍साह और शक्ति की खोज कर रहा है।

सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया प्रा. लि. के हेड कोइचीरो हिराओ ने कहा कि हम अपने सुजुकी परिवार का विस्‍तार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं हम अपने विचार-उत्‍पाद श्रृंखला के साथ और अधिक दिल जीतने के लिए तत्‍पर हैं, जो विशेषरूप से भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किए गए हैं।

नई सुजुकी जिक्‍सर नई तरीके से डिजाइन किए गए इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और विशिष्‍ट फ्रंट और रियर कॉम्‍बीनेशन एलईडी हेडलाइट्स से सुसज्जित है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा