नई दिल्ली। टू-व्हीलर बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी TVS Motors के लोकप्रिय मॉडल TVS Apache ने बिक्री को लेकर नया आंकड़ा पार किया है। सोमवार को TVS Motors की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक TVS Apache की बिक्री का आंकड़ा 30 लाख बाइक्स को पार कर गया है। कंपनी ने साल 2005 में Apache सीरीज की बाइक्स का लॉन्च किया था।
Related Stories
कंपनी की यह बाइक सिर्फ घरेलू मार्केट ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जाती है। TVS Motors के CEO के एन राधाकृष्णन ने इस उपलब्धि के लिए ग्राहकों का धन्यवाद किया है।