1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tesla Model Y Premium: भारत में लॉन्च हुई टेस्ला की सबसे सस्ती EV कार! सिर्फ ₹6 लाख देकर ले आइए घर; इतनी होगी EMI

Tesla Model Y Premium: भारत में लॉन्च हुई टेस्ला की सबसे सस्ती EV कार! सिर्फ ₹6 लाख देकर ले आइए घर; इतनी होगी EMI

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 29, 2026 01:49 pm IST,  Updated : May 29, 2026 01:49 pm IST

भारतीय कार बाजार में अमेरिकी दिग्गज कंपनी टेस्ला (Tesla) ने शुक्रवार को एक और बड़ा धमाका कर दिया है। एलन मस्क की कंपनी ने देश में अपनी अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है।

Tesla Model Y Premium RWD- India TV Hindi
टेस्ला ने भारत में अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की Image Source : POSTED ON X BY @TESLA_INDIA

भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब अमेरिकी कंपनी Tesla ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर इस रेस को और तेज कर दिया है। कंपनी ने भारत में नई 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव पेश की है, जिसकी  शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹50.89 लाख तय की गई है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने अपनी 6-सीटर एसयूवी Model YL (कीमत ₹61.99 लाख) उतारी थी और अब इस नए सबसे सस्ते मॉडल के आने से भारतीय प्रीमियम कार बाजार में हलचल मच गई है।

Tesla की नई EV में क्या है खास?

नई टेस्ला मॉडल Y प्रीमियम कंपनी की अब तक की सबसे किफायती पेशकश है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 5.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कार में नए डिजाइन एलिमेंट्स, एडवांस हार्डवेयर और प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स दिए गए हैं। यह मॉडल दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल मॉडल Y सीरीज का नया वर्जन है।

सिर्फ ₹6 लाख डाउनपेमेंट और ₹39,990 की आसान EMI

यदि आप भी इस शानदार टेस्ला कार को अपने घर लाना चाहते हैं, तो बैंक फाइनेंस के जरिए इसे खरीदना बेहद आसान है। ऑटो लोन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप ₹6 लाख का डाउनपेमेंट करते हैं, तो शेष राशि पर 9% से 9.5% की अनुमानित ब्याज दर के साथ 7 साल (84 महीने) की अवधि के लिए आपकी महीने की EMI लगभग ₹39,990 से ₹42,000 के बीच आएगी। इसके अलावा, पेट्रोल या डीजल कारों के मुकाबले इस इलेक्ट्रिक कार को चलाने का खर्च बेहद कम है, जिससे हर महीने ईंधन पर होने वाली करीब ₹20,000 तक की सीधी बचत होगी।

जुलाई से शुरू होगी डिलीवरी

टेस्ला की सीनियर डायरेक्टर इजाबेल फैन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि टेस्ला भारत में एक बेहतरीन ईवी एक्सपीरिएंस देने के लिए लगातार निवेश करती रहेगी। जल्द ही देश में और अधिक रिटेल आउटलेट्स, आफ्टर-सेल्स सर्विस सेंटर और चार्जिंग लोकेशंस खोली जाएंगी। कंपनी ने साफ किया है कि भारत में इस नई कार की डिनीवरी जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर्स और सोहना रोड, गुरुग्राम में एक मुख्य टेस्ला सेंटर चालू है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा