1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. सीतारमण की पीली साड़ी ने खींचा सोशल मीडिया का ध्यान, लाल रंग के बस्ते में आम बजट

सीतारमण की पीली साड़ी ने खींचा सोशल मीडिया का ध्यान, लाल रंग के बस्ते में आम बजट

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 12:03 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए दशक के पहले आम बजट 2020-21 को पेश करने के लिए संसद भवन हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में आयीं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंची, बस्ते से बजट दस्तावेज निकालने में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनकी मदद की।

सीतारमण की पीली साड़ी ने खींचा सोशल मीडिया का ध्यान, लाल रंग के बस्ते में आम बजट- India TV Hindi
सीतारमण की पीली साड़ी ने खींचा सोशल मीडिया का ध्यान, लाल रंग के बस्ते में आम बजट

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए दशक के पहले आम बजट 2020-21 को पेश करने के लिए संसद भवन हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में आयीं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंची, बस्ते से बजट दस्तावेज निकालने में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनकी मदद की। बसंत पंचमी के ठीक बाद पेश किए जा रहे इस बजट प्रस्तुति के मौके पर सीतारमण की साड़ी के रंग ने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा। 

Related Stories

वह पीले रंग की साड़ी में थी। पीला रंग सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भूरे रंग की सदरी पहन रखी थी। इससे पहले ठाकुर ने सुबह अपने निवास पर पवनपुत्र हनुमान से देश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की। 

निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने का अंदाज पिछले वित्त मंत्रियों की तुलना में काफी अलग है। इससे पहले बीते साल जुलाई में अपने पहले बजट के दौरान वह सुनहरे बॉर्डर वाली गुलाबी रंग की साड़ी में आई थी। 

हालांकि जिस चीज ने लोगों का सबसे अधिक ध्यान खींचा वह उनका बस्ते में बजट दस्तावेजों को रखकर लाना रहा। इसकी तुलना परंपरागत भारतीय बहीखातों के बस्ते से की गई। इस पर भारत का राजकीय अशोक चिन्ह अंकित था। इससे पहले वित्त मंत्री परंपरागत रूप से चमड़े के गाढ़े कत्थई रंग के ब्रीफकेस में बजट दस्तावेज लाते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा