1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत का मीडिया क्षेत्र 4,000 करोड़ डॉलर का होगा

भारत का मीडिया क्षेत्र 4,000 करोड़ डॉलर का होगा

 Published : Jun 09, 2016 08:22 am IST,  Updated : Jun 09, 2016 08:22 am IST

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का मनोरंजन व मीडिया क्षेत्र अगले चार साल में लगातार बढ़ते हुए 2020 तक 4,000 करोड़ डॉलर से अधिक का हो जाएगा।

भारत की मीडिया पर दुनिया के निवेशकों की नजर, 2020 तक 4,000 करोड़ डॉलर के पार होगा कारोबार- India TV Hindi
भारत की मीडिया पर दुनिया के निवेशकों की नजर, 2020 तक 4,000 करोड़ डॉलर के पार होगा कारोबार

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का मनोरंजन व मीडिया क्षेत्र अगले चार साल में लगातार बढ़ते हुए 2020 तक 4,000 करोड़ डॉलर से अधिक का हो जाएगा। पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट ग्लोबल इंटरटेनमेंट एंड मीडिया आउटलुक 2016-20 में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

इसमें कहा गया है, यह उद्योग 2020 तक बढ़कर 4,000 करोड़ डॉलर से अधिक का होने की उम्मीद है। यह क्षेत्र 2016 और 2020 के बीच 10.3 फीसदी की चक्रवृद्धि सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ेगा। इसके अनुसार प्रवेश के लिहाज से भारत इस समय दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा बाजार है। आलोच्य अवधि में यह अपनी बढ़त बनाए रखेगा हालांकि चीन के इसके बहुत करीब पहुंचने का अनुमान है। भारत में बाक्स आफिस कारेाबार 2015 में अनुमानित 1.64 अरब डॉलर रहा जो कि 10.9 सीएजीआर के साथ 2020 तक 2.74 अरब डॉलर हो जाएगा।

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री मई में 10.3 फीसदी बढ़ी

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री मई में 10.3 फीसदी बढ़कर 87,414 इकाई रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर वाहन शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने मई 2015 में 79,244 इकाई बेचे। यात्री वाहन श्रेणी में वैश्विक बिक्री पिछले महीने 9.68 फीसदी बढ़कर 55,039 इकाई रही जो मई 2015 में 50,181 इकाई थी। लक्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर की बिक्री पिछले महीने 18.84 फीसदी बढ़कर 46,204 इकाई रही जो मई 2015 में 38,879 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री आलोच्य महीने में 11.39 फीसदी बढ़कर 32,375 इकाई रही जो एक वर्ष पूर्व इसी महीने 29,063 इकाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा