1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हाउसिंग.कॉम के विलय के बाद प्रॉपटाइगर ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, चल रहा है पुनर्गठन का काम

हाउसिंग.कॉम के विलय के बाद प्रॉपटाइगर ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, चल रहा है पुनर्गठन का काम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 10, 2017 01:30 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 01:30 pm IST

ऑनलाइन रियल एस्‍टेट सर्विस प्रोवाइडर प्रॉपटाइगर, हाउसिंग डॉट कॉम के साथ विलय के केवल एक महीने बाद, ने अपने कर्मचारियों का पुनर्गठन शुरू किया है।

हाउसिंग.कॉम के विलय के बाद प्रॉपटाइगर ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, चल रहा है पुनर्गठन का काम- India TV Hindi
हाउसिंग.कॉम के विलय के बाद प्रॉपटाइगर ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, चल रहा है पुनर्गठन का काम

नई दिल्ली। ऑनलाइन रियल एस्‍टेट सर्विस प्रोवाइडर प्रॉपटाइगर, हाउसिंग डॉट कॉम के साथ विलय के केवल एक महीने बाद, ने अपने कर्मचारियों का पुनर्गठन शुरू किया है। प्रॉपटाइगर डॉट कॉम ने अपने 200 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमा दी है। इसका मतलब है कि इन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

न्‍यूजकॉर्प समर्थित प्रॉपटाइगर ने अपने इन कर्मचारियों को दो माह की सैलरी एडवांस दी है। हाल ही में प्रॉपटाइगर ने हाउसिंग.कॉम का खुद में विलय किया था। संयुक्त इकाई में संसाधनों के महत्तम इस्तेमाल के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।

  • हाउसिंग.कॉम और प्रॉपटाइगर.कॉम और मकान.कॉम की मालिक इलारा टेक्नोलॉजीज ने अपनी दीर्घावधि कारोबारी रणनीति के तहत रणनीतिक पुनर्गठन की घोषणा की है।
  • इसके पीछे कंपनी का मकसद भारत की सबसे बड़ी पूर्ण सेवा ऑनलाइन से ऑफलाइन रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म इकाई बनने का है।
  • प्रापटाइगर.कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव अग्रवाल ने कहा, हमने दोनों कंपनियों के परिचालन के एकीकरण को पुनर्गठन की प्रक्रिया की है।
  • टॉफलर के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2015-16 में कंपनी का रेवेन्‍यू 8.43 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले साल के रेवेन्‍यू 22.74 करोड़ रुपए से 63 प्रतिशत कम है।
  • वित्‍त वर्ष 2015-16 में कंपनी को 13.93 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा