1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ‘ बुलेट ट्रेन की हिंदी बताओ अरुण जेटली जी ’, वित्तमंत्री के भाषण के दौरान पूछा गया यह सवाल

‘ बुलेट ट्रेन की हिंदी बताओ अरुण जेटली जी ’, वित्तमंत्री के भाषण के दौरान पूछा गया यह सवाल

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 24, 2017 12:56 pm IST,  Updated : Sep 24, 2017 12:56 pm IST

अरुण जेलटी रविवार को दिल्ली में बुलेट ट्रेन पर दे रहे एक भाषण के दौरान थोड़ा तल्ख हो गए जब भाषण के दौरान उनसे बुलेट ट्रेन की हिंदी के बारे में सवाल पूछा गया

‘ बुलेट ट्रेन की हिंदी बताओ अरुण जेटली जी ’, वित्तमंत्री के भाषण के दौरान पूछा गया यह सवाल- India TV Hindi
‘ बुलेट ट्रेन की हिंदी बताओ अरुण जेटली जी ’, वित्तमंत्री के भाषण के दौरान पूछा गया यह सवाल

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेलटी रविवार को दिल्ली में बुलेट ट्रेन पर दे रहे एक भाषण के दौरान थोड़ा तल्ख हो गए जब भाषण के दौरान उनसे अचानक सवाल पूछा गया कि बताइए बुलेट ट्रेन को हिन्दी में क्या कहते हैं? अपने भाषण को बीच में रोकते हुए वित्तमंत्री ने ऊंचे स्वर में सवाल पूछने वाले से कहा कि वह एक गंभीर मुद्दे पर बात कर रहे हैं और आप भी थोड़ा गंभीर होने का प्रयास कीजिए। वह इतना बोल ही रहे थे कि फिर जनता के बीच में से आवाज आई कि यह गंभीर मुद्दा है। इसके बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली फिर से अपने भाषण पर केंद्रित हो गए।

#WATCH: Union Finance Minister Arun Jaitley gets interrupted while speaking on Bullet train at a seminar in Delhi, reprimands heckler. pic.twitter.com/H1Dg8AGLTu

गौरतलब है कि देश में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है और इसके बाद कई सरकारी दफ्तरों में हिंदी सप्ताह या फिर हिंदी पखवाड़े का आयोजन होता है। अभी भी देशभर में कई सरकारी दफ्तरों में हिंदी पखवाडा मनाया जा रहा है, ऐसे में वित्तमंत्री के बुलेट ट्रेन के भाषण के समय उनसे बुलेट ट्रेन की हिंदी पूछ ली गई। भाषण के दौरान बुलेट ट्रेन की हिंदी पूछे जाने को अशिष्टाचार के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा