1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Cipla खरीदेगी गोएप्टिव में 21.85 प्रतिशत हिस्सेदारी, 9 करोड़ रुपए में होगा सौदा

Cipla खरीदेगी गोएप्टिव में 21.85 प्रतिशत हिस्सेदारी, 9 करोड़ रुपए में होगा सौदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 10, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 12:55 pm IST

गोएप्टिव दवा कंपनियों के लिए एकीकृत ब्रांड बिक्री प्रबंधन के लिए डिजिटल समाधान और डिजिटल विपणन नेटवर्क उपलब्ध कराती है।

Cipla to acquire 21.85 pc stake in GoApptiv- India TV Hindi
Cipla to acquire 21.85 pc stake in GoApptiv Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। दवा कंपनी सिप्ला दो चरणों में गोएप्टिव की 21.85 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि पहले चरण में 5.80 करोड़ रुपए और दूसरे चरण में 3.20 करोड़ रुपए से यह हिस्सेदारी खरीदी जाएगी।

इस तरह इस अधिग्रहण पर नौ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। गोएप्टिव दवा कंपनियों के लिए एकीकृत ब्रांड बिक्री प्रबंधन के लिए डिजिटल समाधान और डिजिटल विपणन नेटवर्क उपलब्ध कराती है।

इसी के साथ गोएप्टिव ग्राहक संबंध प्रबंधन, मरीजों को सहायता और स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण करती है। इस हिस्सेदारी खरीद से सिप्ला को तीसरे दर्जे के शहरों में अपनी ब्रांडेड दवाओं की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा