1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Fitch ने भारत का आर्थिक परिदृश्‍य किया नकारात्‍मक, ADB ने 2020-21 में GDP वृद्धि 4% सिकुड़ने का जताया अनुमान

Fitch ने भारत का आर्थिक परिदृश्‍य किया नकारात्‍मक, ADB ने 2020-21 में GDP वृद्धि 4% सिकुड़ने का जताया अनुमान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 18, 2020 12:21 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 12:21 pm IST

अन्य रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भी भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को स्थिर परिदृश्य के साथ घटाकर बीबीबी नकारात्मक कर दिया है।

Fitch Lowers Outlook On India To Negative,ADB slashes growth forecast for developing Asia- India TV Hindi
Fitch Lowers Outlook On India To Negative,ADB slashes growth forecast for developing Asia Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फि‍च ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत के लिए अपने आर्थिक परिदृश्य में संशोधन किया है और इसे ‘स्थिर’ से बदलकर ‘नकारात्मक’ कर दिया है। फि‍च ने भारत की रेटिंग को बदलकर अब बीबीबी नकारात्‍मक कर दिया है। फि‍च ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कमजोर किया है। अन्‍य रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भी भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को स्थिर परिदृश्‍य के साथ घटाकर बीबीबी नकारात्‍मक कर दिया है।

दूसरी ओर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2020-21 में चार प्रतिशत सिकुड़ने का अनुमान जताया है। एडीबी ने एशिया की हालत भी 2020 में ‘विकासशील’ से ‘मुश्किल से वृद्धि करने’ वाली बताई है। एडीबी ने कहा कि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियों में रुकावट आई है और इससे बाहरी मांग प्रभावित हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा