1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के विदेशी पूंजी भंडार में आई 1.13 अरब डॉलर की कमी, अब रह गया है 420 अरब डॉलर

देश के विदेशी पूंजी भंडार में आई 1.13 अरब डॉलर की कमी, अब रह गया है 420 अरब डॉलर

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 03, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 06:16 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.1 अरब डॉलर घटकर 395.46 अरब डॉलर हो गया, जो 25,630.0 अरब रुपए के बराबर है।

Forex Reserve of india- India TV Hindi
Forex Reserve of india

नई दिल्ली देश का विदेशी पूंजी भंडार 2 मार्च को समाप्त सप्ताह में 1.13 अरब डॉलर घटकर 420.59 अरब डॉलर हो गया, जो 27,234.2 अरब रुपए के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.1 अरब डॉलर घटकर 395.46 अरब डॉलर हो गया, जो 25,630.0 अरब रुपए के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.51 अरब डॉलर रहा, जो 1,370.2 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 97 लाख डॉलर घटकर 1.53 अरब डॉलर हो गया, जो 99.6 अरब रुपए के बराबर है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.31 करोड़ डॉलर घटकर 2.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 134.4 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा