1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने में 301 रुपए की गिरावट, चांदी 906 रुपए टूटी

Gold Price Today: सोने में 301 रुपए की गिरावट, चांदी 906 रुपए टूटी

 Reported By: India TV Business Desk
 Published : Nov 06, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 05:07 pm IST

वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 301 रुपए गिरकर 38,870 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold price- India TV Hindi
Gold price

नयी दिल्ली। वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 301 रुपए गिरकर 38,870 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। चांदी बाजार में तकनीकी सुधार के बीच भाव 906 रुपए टूटकर 47,415 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ। मंगलवार को सोना 39,171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold rate
Gold rate

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'वैश्विक बाजार में कल रात की गिरावट के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 301 रुपये की नरमी देखी गई। रुपए की विनिमय दर में नरमी से सोने में गिरावट कुछ सीमित हुई।'

उन्होंने कहा कि विदेशी विनिमय के हाजिर बाजार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 25 पैसे कमजोर चल रहा था। वैश्विक बाजार में सोना 1,486 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित था। चांदी भी 17.54 डॉलर प्रति औंस के पिछले स्तर पर ही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा