1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिगो 12 लाख सीटों पर देगी सस्ते टिकट, किराया 1,212 रुपए से शुरू

इंडिगो 12 लाख सीटों पर देगी सस्ते टिकट, किराया 1,212 रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 10, 2018 12:59 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 01:46 pm IST

किफायती हवाई सेवा उपलब्ध करने वाली इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए चार दिन की विशेष सेल शुरू की है। इसके तहत 12 लाख सीटों की पेशकश की गयी है और शुरुआती किराया 1,212 रुपए है। इंडिगो ने विज्ञप्ति में कहा कि टिकटों की बुकिंग आज यानि 10 जुलाई से शुरू है और 13 जुलाई रात 11.59 बजे तक रहेगी। इस ऑफर के तहत 25 जुलाई से अगले वर्ष 30 मार्च के बीच यात्रा की जी सकती है। कंपनी ने अपनी 12 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह पेशकश की।

IndiGo offers 12 lakh seats on sale at just Rs 1212- India TV Hindi
IndiGo offers 12 lakh seats on sale at just Rs 1212

मुंबई किफायती हवाई सेवा उपलब्ध करने वाली इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए चार दिन की विशेष सेल शुरू की है। इसके तहत 12 लाख सीटों की पेशकश की गयी है और शुरुआती किराया 1,212 रुपए है। इंडिगो ने विज्ञप्ति में कहा कि टिकटों की बुकिंग आज यानि 10 जुलाई से शुरू है और 13 जुलाई रात 11.59 बजे तक रहेगी। इस ऑफर के तहत 25 जुलाई से अगले वर्ष 30 मार्च के बीच यात्रा की जी सकती है। कंपनी ने अपनी 12 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह पेशकश की। 

Related Stories

कंपनी ने कहा कि इंडिगो अपने ग्राहकों के लिए चार दिवसीय विशेष बिक्री की पेशकश कर रही है। यह 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चलेगी और इसका शुरुआती किराया 1,212 रुपए है। इसके तहत 12 लाख सीटों की पेशकश की गयी है। यह सेल कंपनी के 6 ई नेटवर्क पर दी जा रही है , जिसमें अंतरराष्ट्रीय रूट भी शामिल हैं। 

इंडिगो के मुख्य रणनीति अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा , " हमें भारतीय एयरलाइन सीटों की सबसे बड़ी बिक्री की घोषणा करके खुशी महसूस हो रही है। चार अगस्त को इंडिगो 12 वर्ष की हो रही है और इस अवसर को और यादगार बनाने के लिए हमने किफायती कीमत में अपने 57 शहरों के नेटवर्क पर 12 लाख सीटों की पेशकश की है। " 

इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से कम से कम 3000 रुपए तक मूल्य के टिकट खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक (अधिकतम 500 रुपए) का भी लाभ मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा