लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष की भांति पूर्व शर्तों पर वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित महाराजा एक्सप्रेस की पांच सफारी ट्रेनों में उत्तर प्रदेश के भ्रमण के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए शराब परोसे जाने की अनुमति प्रदान की है।
Related Stories
पूर्व निर्धारित शर्तों में यह भी शर्त सम्मिलित की जाएगी कि प्रदेश में होलोग्राम के स्थान पर क्यूआर कोड कोड लगी और विधिवत शुल्क भुगतान के साथ ही इन गाड़ियों में किसी शराब की बिक्री करने की अनुमति होगी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा 17 सितंबर, 2018 को जारी शासनादेश में कहा गया है कि जिन पांच सफारी ट्रेनों में भ्रमण के दौरान शराब उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है, उन ट्रेनों में पहली ट्रेन हेरिटेज ऑफ इंडिया: मुंबई-अजंता-उदयपुर-जोधपुर-बीकानेर-जयपुर-रणथम्भौर-आगरा और दिल्ली, दूसरी ट्रेन द इंडियन स्पलैंडर:दिल्ली-आगरा-रणथम्भौर-जयपुर-बीकानेर-जोधपुर-उदयपुर-बालासोर-मुंबई, तीसरी ट्रेन, ट्रेजर्स ऑफ इंडिया:दिल्ली-आगरा-रणथम्भौर-जयपुर-दिल्ली, चौथी ट्रेन जेम्स ऑफ इंडिया: दिल्ली-आगरा-रणथम्भौर-जयपुर-दिल्ली तथा पांचवीं ट्रेन द इंडियन पेनोरमाःदिल्ली-आगरा-रणथम्भौर-फतेहपुर सीकरी-आगरा-ग्वालियर-खजूराहो-वाराणसी-लखनऊ-दिल्ली शामिल हैं।
शासनादेश में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने की निर्देश दिए गए हैं।