गुवाहाटी। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने बुधवार को घोषणा की है कि वह अगले पांच साल के दौरान असम में 13,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि तेल और गैस की खोज के लिए पूरे राज्य में 220 से अधिक कुएं खोदे जाएंगे।
Related Stories
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसने राज्य में अपनी खोज एवं उत्पादन गतिविधियों को विस्तार देने के लिए असम सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
बयान में कहा गया है कि यह नया निवेश पूरे राज्य में 220 से अधिक तेल एवं गैस कुओं की खुदाई में किया जाएगा।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि ओएनजीसी 2022 तक तेल आयात 10 प्रतिशत कम करने के प्रधानमंत्री के आह्वान तथा पूर्वोत्तर हाइड्रोकार्बन विजन 2030 को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दे रही है।