1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पाकिस्तान की खस्‍ताहाल अर्थव्‍यवस्‍था में आएगी अब थोड़ी जान, ADB ने दिया 1.3 अरब डॉलर का कर्ज

पाकिस्तान की खस्‍ताहाल अर्थव्‍यवस्‍था में आएगी अब थोड़ी जान, ADB ने दिया 1.3 अरब डॉलर का कर्ज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 06, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 04:40 pm IST

मौजूदा सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाने और पुराने कर्ज को चुकाने के लिए चीन, यूएई जैसे मित्र राष्ट्रों से 10.40 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता हासिल की है।

Pakistan's ailing economy gets USD 1.3-billion infusion from ADB- India TV Hindi
Pakistan's ailing economy gets USD 1.3-billion infusion from ADB Image Source : PAKISTAN'S AILING ECONOMY

इस्लामाबाद। वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से शुक्रवार को 1.3 अरब डॉलर का कर्ज मिला है। इससे पाकिस्तान को अपनी खस्‍ताहाल अर्थव्यवस्था को संभालने तथा सरकारी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान पिछले कुछ साल से भयावह आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसकी आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ने के साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार भी बहुत कम हो गया है।

एडीबी के महानिदेशक (मध्य एवं पश्चिम एशिया) वेर्नर लीपैक़ ने कहा कि एडीबी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा बाहरी आर्थिक जोखिमों को कम करने में विस्तृत सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। एडीबी ने कहा कि इस कर्ज में एक अरब डॉलर चालू खाता घाटा कम करने और राजस्व का आधार मजबूत करने के लिए दिया गया है। शेष 30 करोड़ डॉलर ऊर्जा कार्यक्रमों के लिए दिए गए हैं।

एडीबी ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी बिजली उत्पादन क्षमता का विस्तार करने के लिए हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं, लेकिन इस क्षेत्र में अक्षमता, विकृतियों और असमान सुधारों की चुनौतियों से उबरना अभी बाकी है।

2015 में इन अक्षमताओं की लागत का अनुमान 18 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद का 6.5 प्रतिशत था। एडीबी ऋण के अलावा, इमरान खान के नेतृत्‍व वाली मौजूदा सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाने और पुराने कर्ज को चुकाने के लिए चीन, यूएई जैसे मित्र राष्‍ट्रों से 10.40 अरब डॉलर की वित्‍तीय सहायता हासिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा