1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Park Hotels की IPO से 1000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना, सेबी के पास जमा किए दस्‍तावेज

Park Hotels की IPO से 1000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना, सेबी के पास जमा किए दस्‍तावेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 01, 2020 05:12 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 05:12 pm IST

कंपनी इस राशि का इस्तेमाल कुछ कर्ज की किस्तें चुकाने तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।

Park Hotels files draft papers with Sebi for Rs 1,000 cr IPO- India TV Hindi
Park Hotels files draft papers with Sebi for Rs 1,000 cr IPO

नई दिल्‍ली। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स ने एक हजार करोड़ रुपए तक की पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष मसौदा दस्तावेज दायर किया है। इस आईपीओ में 400 करोड़ रुपए तक के नए इश्यू तथा 600 करोड़ रुपए तक की बिक्री पेशकश शामिल होगी।

दस्तावेज के मसौदे के अनुसार, प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बिक्री से 125.4 करोड़ रुपए, एपीजे प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों की बिक्री से 354.9 करोड़ रुपए, एपीजे हाउस प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों से 84.7 करोड़ रुपए और निवेशकों की हिस्सेदारी से 34.9 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे।

कंपनी इस राशि का इस्तेमाल कुछ कर्ज की किस्तें चुकाने तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल इस आईपीओ के प्रबंधक होंगे। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा