1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और हुई कटौती, ये है मंगलवार की रेट लिस्‍ट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और हुई कटौती, ये है मंगलवार की रेट लिस्‍ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2018 06:45 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 06:45 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिल रही राहत का दौर फिलहाल थमा नहीं है। पिछले करीब 25 दिनों से मिल रही राहत मंगलवार को भी जारी रही।

Deisel- India TV Hindi
Deisel

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिल रही राहत का दौर फिलहाल थमा नहीं है। पिछले करीब 25 दिनों से मिल रही राहत मंगलवार को भी जारी रही। आज देश के विभिन्‍न शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की कटौती दर्ज की गई। वहीं डीजल की कीमत में मंगलवार को 12 पैसे की कमी आई है। बता दें कि पिछले महीने की 18 तारीख से पेट्रोल की कीमतें लगातार कम हो रही हैं। कटौती के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतें पिछले 3 महीने के निम्‍न स्‍तर पर पहुंच गई हैं। 

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा मंगलवार को जारी रेट लिस्‍ट के मुताबिक दिल्‍ली में आज पेट्रोल के दाम 13 पैसे कम हुए हैं। इस ताजा कटौती के बाद दिल्‍ली में आज पेट्रोल के दाम घटकर 77.43 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। दूसरी ओर आज एक लीटर डीजल के लिए आपको 12 पैसे कम खर्च करने होंगे। आज दिल्‍ली में डीजल के दाम 72.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर भी दिल्‍ली की तरह पेट्रोल में 13 पैसे की राहत मिली है। इस कैटौती के बाद मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.94 रुपए प्रति लीटर हो गई है। दूसरी ओर मुंबई में डीजल के दाम भी 12 पैसे कम हुए हैं। इसके चलते आज मुंबई में डीजल की कीमत घटकर 75.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा