1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Coronavirus: RBI गवर्नर आज सुबह 10 बजे मीडिया को करेंगे संबोधित, EMI को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

Coronavirus: RBI गवर्नर आज सुबह 10 बजे मीडिया को करेंगे संबोधित, EMI को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 27, 2020 08:06 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 08:24 am IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुबह 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि ईएमआई को लेकर आरबीआई गवर्नर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।​ ​

RBI Governor, Shaktikanta Das, Covid-19, Coronavirus- India TV Hindi
RBI Governor Shaktikanta Das

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुबह 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तीन अप्रैल को होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक होने वाली है। आरबीआई एमपीसी की बैठक से पहले आरबीआई गवर्नर की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस काफी अहम माना जा रही है।​ अनुमान लगाया जा रहा है कि ईएमआई को लेकर आरबीआई गवर्नर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।​ ​कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से पूरी दुनिया में गहरी वैश्विक मंदी की आशंका बनी हुई है।​

​सरकार ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी 'लॉकडाउन' के बीच गरीबों, बुजुर्गों, स्वयं सहायता समूहों और निम्न आग वर्ग को राहत देते हुये 1.70 लाख करोड़ रुपये की 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना' की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित इस प्रोत्साहन पैकेज में गरीबों को तीन महीने के लिये मुफ्त अनाज, दाल और रसोई गैस सिलेंडर तथा महिलाओं और गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नकद सहायता उपलब्ध कराना शामिल हैं। भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के कल्याण के लिये केन्द्र सरकार के एक कानून के तहत कल्याण कोष बनाया गया है। पैकेज के तहत गरीब परिवार के 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह पांच-पांच किलो गेहूं या चावल तथा प्रति राशनकार्ड एक किलो दाल अगले तीन महीने तक मुफ्त दी जायेगी।

इसके अलावा 20.4 करोड़ जनधन महिला खाताधारकों को तीन महीने में 1,500 रुपये की नकद सहायता दी जाएगी। वित मंत्री ने पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि जिन 8.3 करोड़ गरीब महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिया गया है उन्हें अगले तीन महीने तक मुफ्त भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा गरीब वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को इस दौरान 1,000 रुपये की नकद राशि प्रति माह दी जायेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा